{"_id":"322c99b832e8051d1b7cce58fcc2f600","slug":"sticks-out-in-revenge-poles-several-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में चले लाठी-डंडे, कई जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में चले लाठी-डंडे, कई जख्मी
मझगईं
Updated Sat, 11 Apr 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
लोकनपुरवा निवासी विश्राम की कुछ दिनों पहले पड़ोसी अमरीका से कहासुनी हुई थी, जिसमें लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि अमरीका का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे अपने कई साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर विश्राम के घर में घुस गया। आरोप है कि फिर जो सामने पड़ा उसको आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। इसमें चार वर्षीय सौरभ, शिवदेवी, 14 वर्षीय देविका देवी का सिर फट गया । सभी घायलों को पुलिस ने पलिया सीएचसी में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने महज एनसीआर दर्ज की है जिससे पीड़ित पक्ष में काफी गुस्सा है।
विज्ञापन