फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Srikanth murder arrested two nominated

श्रीकांत हत्याकांड में दो नामजद गिरफ्तार

Mon, 09 Nov 2015 11:44 PM IST
शारदानगर।
शारदानगर। Updated Mon, 09 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Srikanth murder arrested two nominated
सदर कोतवाली की शारदानगर चौकी क्षेत्र के गांव गोड़वा पकरिया में शुक्रवार की देरशाम करीब आठ बजे एक अधेड़ की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें मृतक के पुत्र ने नौ लोगों के खिलाफ हत्या, साजिश समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। शारदानगर चौकी पुलिस ने सोमवार को दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेजा है।
विज्ञापन

बता देें कि गोड़वा पकरिया निवासी श्रीकांत की पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार की देर शाम गोली मारकर हत्या कर गई थी, जिसमें मृतक के पुत्र ज्ञानेंद्र कुमार उर्फ दीपू ने गांव के ही दो अभियुक्तों समेत नौ लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। बताते हैं कि घटना वाले दिन श्रीकांत शौच से लौटने के बाद घर के बाहर हैंडपंप पर हाथ धुल रहा था, तभी गांव के ही हेमराज, श्यामलाल, धौरहरा क्षेत्र के गांव पचघरा निवासी बब्बूलाल, श्रीराम, रामसागर और पल्टू ने हमला कर दिया। आरोप है कि श्रीराम, बब्बू, पल्टू और रामसागर ने तमंचे से फायर कर शत्रीकांत को गोली मार दी, जिससे श्रीकांत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक के पुत्र ज्ञानेंद्र उर्फ दीपू को भी हमलावरों ने ललकारा, लेकिन लोगों की भीड़ जुटती देख हमलावर फरार हो गए थे। इस हत्याकांड में दो दिन पूर्व जेल में निरुद्घ पचघरा निवासी राधेश्याम, रामलखन और सुरेश पर साजिश का आरोप है, क्योंकि मृतक श्रीकांत की इन आरोपियों से पुरानी रंजिश चल रही थी। शारदानगर चौकी इंचार्ज महेश गंगवार ने बताया कि गोड़वा गांव निवासी अभियुक्त हेमराज और श्यामलाल को रमही पुल के पास पकड़ा गया। दोनों आरोपी भागने की फिराक में थे। अन्य छह आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed