फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SP respected woman's husband died in mysterious circumstances

एसपी से सम्मानित महिला के पति की संदिग्ध हालात में मौत 

Mon, 25 Apr 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 25 Apr 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
SP respected woman's husband died in mysterious circumstances
माौत - फोटो : अमर उजाला
हत्या या हादसे के बीच उलझी विनोद की मौत की गुत्थी
विज्ञापन

बांसखेड़ा स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में करता था मजदूरी 
फैक्ट्री से कुछ दूर सड़क किनारे पड़ा मिला लहूलुहान शव 

कुछ दिन पहले लुटेरे को दबोचकर सुर्खियों में आई शकुंतला के पति विनोद की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सीतापुर रोड पर बांसखेड़ा गांव स्थित रानी सती प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले विनोद का लहूलुहान शव सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे फैक्ट्री से करीब 500 मीटर दूर सड़क किनारे मिला, जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतक की पत्नी शकुंतला ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ शव फैक्ट्री से बाहर फेंकने का आरोप लगाया है। जबकि फैक्ट्री मालिक मंटूश पोद्दार ने विनोद के तीन दिन से फैक्ट्री न आने की बात कही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है। 
थाना नीमगांव के गांव थरिया के मूल निवासी और अब शहर से सटे गांव पिपरिया में किराए के मकान में रहने वाला 40 वर्षीय विनोद कुमार सीतापुर रोड पर बांसखेड़ा गांव स्थित रानी सती प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूरी करता था। फैक्ट्री में वह नाइट शिफ्ट में काम करता था, जिसके लिए रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे साइकिल से गया था। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने करीब साढ़े पांच बजे विनोद का लहूलुहान शव फैक्ट्री से करीब 500 मीटर दूर सड़क किनारे पड़ा देखा, विनोद के सिर और पैर में गहरे जख्म थे। मामले की सूचना मिलने पर एलआरपी चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने घटनास्थल पर जाकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। सीओ सिटी एमपी सिंह और कोतवाल एसपी उपाध्याय ने शव बरामदगी स्थल और फैक्ट्री का निरीक्षण किया। मृतक की पत्नी शकुंतला ने फैक्ट्री मालिक पर शव फैक्ट्री से बाहर फेंकने का आरोप लगाया है। सड़क किनारे जहां  शव पड़ा मिला, वहां पर ज्यादा खून नहीं मिला है, जबकि उसकी साइकिल फैक्ट्री में ही खड़ी मिली है। इससे पुलिस को शक है कि फैक्ट्री में काम करने के दौरान  हादसे में विनोद की मौत हुई होगी, जिसके बाद फैक्ट्री मालिक ने कानूनी  शिकंजे से बचने के लिए शव को बाहर फेंकवा दिया। वहीं फैक्ट्री मालिक मंटूश पोद्दार ने कहा है कि 22 अप्रैल 2016 से विनोद फैक्ट्री में काम करने नहीं आया था, बल्कि उसका पड़ोसी युवक कई बार फैक्ट्री आया था। 
विज्ञापन

--
चार दिन पहले एसपी ने विनोद की पत्नी को किया था सम्मानित
विनोद कुमार की पत्नी शकुंतला 20 अप्रैल 2016 को परिवार सहित किसी काम से सीतापुर जा रहीं थी, तभी एक लुटेरा शकुंतला के कान से कुंडल खींचकर भागा तो उसने बहादुरी दिखातेे हुए लुुटेरे को दौड़ाकर पकड़ा था। दूसरे दिन एसपी अखिलेश चौरसिया ने शकुंतला को पुलिस लाइंस सभागार में सम्मानित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--
फैक्ट्री पर ताला डालकर भागे मजदूर और मालिक
विनोद का शव मिलने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हुआ, जिसके बाद लोग प्लाईवुड फैक्ट्री पहुंचने लगे तो फैक्ट्री पर ताला डाल दिया गया। मजदूर और मालिक मौके से फरार हो गए। एलआरपी चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए सुबह फैक्ट्री गए, तो वहां बाहर से ताला पड़ा था। 
--
सीओ पहुंचे तो खुला ताला
करीब 11 बजे सीओ सिटी एमपी सिंह और कोतवाल एसपी उपाध्याय जांच के लिए घटनास्थल पर गए, जहां शव मिला था। इसके बाद फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया, जहां फोरेंसिक टीम ने एक मशीन के पास खून जैसे धब्बों के नमूने संकलित किए। फैक्ट्री परिसर में ही मृतक विनोद कुमार की साइकिल मिली, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। 
--
तो फैक्ट्री मालिक बोल रहा झूठ
प्लाईवुड फैक्ट्री के मजदूर विनोद की मौत के मामले में फैक्ट्री मालिक मंटूश पोद्दार बार-बार बयान बदल रहा है। पुलिस के सामने भी उलझाने वाली थ्योरी पेश की हैै। मसलन पहले तो उसने विनोद के तीन दिन से काम पर न आने की बात कही। फिर शाहिद नाम के पड़ोसी के फैक्ट्री में कई बार आने की बात कहकर पुलिस को उलझा दिया। खास बात यह है कि मंटूश ने बताया है कि शाहिद ही साइकिल लेकर फैक्ट्री आया था, जिसके बाद से साइकिल वहीं खड़ी थी। फैक्ट्री मालिक ने यह भी बताया है कि शाहिद दो दिन से कई बार फैक्ट्री आया था। इस बात को लेकर पुलिस अभी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। हालांकि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही हैै। 
--
अब झांसी की रानी कौन कहेगा
लखीमपुर खीरी। चार दिन पहले लुटेरे को दबोचकर एसपी से सम्मान पाने वाली शकुंतला का रोरोकर बुरा हाल है। परिवार में तीन बच्चे हैैं, जिसमें बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। अब दो बेटों के परवरिश की जिम्मेदारी शकुंतला पर आ गई है। तो विनोद की मौत की गुत्थी भी उलझी हुई है। पोस्टमार्टम हाउस पर शकुंतला बार-बार ‘अब झांसी की रानी कौन कहेगा’ कहकर विलाप कर रही थी।  

--
प्रारंभिक जांच में स्पष्ट है कि विनोद की मृत्यु कहीं और हुई, जिसके बाद शव को सड़क किनारे डाला गया। जानकारी मिली है कि नाइट शिफ्ट में वह रविवार की शाम को फैक्ट्री गया था, जहां पर उसके साथ हादसा होने की आशंका जताई जा रही हैै। हालांकि अभी जांच चल रही हैै, जिसके पूरा होने पर ही अधिकारिक तौर पर पुष्टि करना संभव हो सकेगा। 
-अखिलेश चौरसिया, एसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed