{"_id":"0c695073babe7a1c16ac9cca3c368a87","slug":"sp-leader-s-brother-pac-the-young-man-hit-slap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के भाई को पीएसी के जवान ने चाटा जड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता के भाई को पीएसी के जवान ने चाटा जड़ा
निघासन
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज में रजिस्ट्रेशन फार्म भरने गए सपा नेता के भाई को पीएसी के जवान ने चाटा जड़ दिया। सपा नेता ने कॉलेज में पहुंच कर मामले को जानने की कोशिश की इससे नाराज पीएसी के जवान ने सपा नेता से भी अभद्रता करना शुरू कर दी। सूचना मिलने पर वहां पर व्यापार मंडल, छात्र और काफी मात्रा में लोग आ गए और पीएसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करना शुरू कर दी। एसपी के आदेश पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए पीएसी के जवानों को सिंगाही के लिए रवाना कर दिया। सपा नेता ने पीएसी जवान के खिलाफ तहरीर दी है।
लालपुर स्थित तराई किसान महाविद्यालय में प्रवेश और रजिस्ट्रेशन को लेकर छात्रों की काफी भीड़ रहती है। इसके बावजूद करीब दो माह से यहां पर बाढ़ से क्षेत्र को बचाने के लिए पीएसी के जवान ठहरे हुए हैं। बुधवार दोपहर करीब एक बजे सपा नेता आफताब साहिल का छोटा भाई इमरान बीए प्रथम वर्ष का रजिस्ट्रेशन फार्म भरने गया था। आरोप है कि वहां पर बिना वर्दी खड़े पीएसी के जवान ने छात्र को गेट में प्रवेश करने से मना कर दिया। कॉलेज में मौजूद कई छात्राएं भी आ गई। छात्राओं ने आरोप लगाया कि यह कथित जवान हम लोगों से मोबाइल नंबर मांग चुका है। इससे नाराज पीएसी के जवान ने इमरान को चाटा मारते हुए अन्य लोगों को बुला लिया। इसकी सूचना सपा नेता आफताब साहिल को किसी ने दी। आफताब के पहुंचने पर पीएसी के जवान उससे भी अभद्रता करने लगे। सूचना पर वहां पर व्यापार मंडल, छात्र समेत तमाम नेता आ गए। आफताब साहिल ने इसकी सूचना एसपी अरविंद सेन को दी। एसपी के आदेश पर पहुंचे एसओ ने माफी मांगकर लोगों को शांत कराया। एसपी के आदेश पर पीएसी के जवानों को कॉलेज से रवाना कर दिया गया। उधर पीएसी के जवान ने अभद्रता करने की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि कॉलेज स्टाफ के कहने पर गेट पर चेकिंग कर रहे थे।
प्रबंध तंत्र ने पीएसी हटाने की थी मांग
दो माह पहले कॉलेज में आए पीएसी के जवानों को हटाने के लिए एसओ से मांग की गई थी। आरोप है कि पीएसी के जवान कॉलेज के समय में हाफ पैंट और बंडी में घूमते रहते हैं।
विज्ञापन
एसओ परशुराम ओझा ने बताया कि कॉलेज से पीएसी को हटाकर सिंगाही भेज दिया गया है। आरोपी जवान के खिलाफ तहरीर मिली है। अभद्रता की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।