{"_id":"1fb51ac30f18498e60508b205f7f349a","slug":"sp-leader-deadly-assault-reports-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज
गोला गोकर्णनाथ
Updated Thu, 03 Dec 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष आकाश लाला पर बुधवार रात को सदर चौराहे पर जानलेवा हमला हुआ, जिसकी पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के मोहल्ला भारत भूषण कॉलोनी निवासी आकाश लाला ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि वह एक वैवाहिक समारोह में शामिल होकर रात 9.45 पर साथी जकील खां निवासी भवानीगंज के साथ अपने घर लौट रहा था। नगर के सदर चौराहे पर वह कुछ सामान लेने लगा, तभी अलीगंज रोड स्थित कोतवाली के सामने के निवासी रामबहादुर राकेश गालियां देने लगे। विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा निकालकर उन पर फायर कर दिया। मौके की नजाकत भांप कर साथी जकील ने उसे धक्का दे दिया, जिससे गोली उसके ऊपर से निकल गई। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर कई जगह छापेमारी की है।
उधर, रामबहादुर राकेश की पत्नी अनीता राज ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि दो दिसंबर की रात लगभग 12 बजे तीन लोग उसके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए। हमलावरों ने उसके भाई विवेक कुमार को मारना पीटना शुरू कर दिया। घर का सारा सामान तोड़ फोड़ डाला, मेज, कुर्सी, सोफा सहित तमाम सामान को छत से सड़क पर फेंक दिया, हमलावरों ने उन्हें जातिसूचक गालियां देते हुए नाजायज असलहे लहराते हुए घर के अंदर आधे घंटे तक तांडव किया। शोर मचाने पर उन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि सत्ता पक्ष के कुछ नेता कोतवाली में बैठे रहे और यह सब तांडव कोतवाली के सामने होता रहा। साथ ही उसने कहा है कि मामले पर एसपी से वार्ता कर यहां के सत्तापक्ष के नेताओं के बारे में बताया जाएगा।