{"_id":"599c2a7d4f1c1b1c2c8b46d7","slug":"sp-flares-seeing-unstoppable-bikes","type":"story","status":"publish","title_hn":" बेतरतीब खड़ी बाइकेें देखकर एसपी भड़के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेतरतीब खड़ी बाइकेें देखकर एसपी भड़के
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
पारा चढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी इंचार्ज से जताई नाराजगी, सुधार के दिए निर्देश
एसपी डॉ. एस चन्नप्पा सोमवार देर शाम अचानक सदर कोतवाली की एलआरपी चौकी पहुंचे। चौकी प्रांगण और आसपास बेतरतीब खड़े वाहनों और गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने चौकी इंचार्ज से कड़ी नाराजगी जताई और सुधार करने के आदेश दिए।
एसपी डॉ. एस चन्नपा शाम करीब आठ बजे अचानक पहुंचकर एलआरपी चौकी का निरीक्षण किया। चौकी में घुसते ही अंदर और बाहर बेतरतीब खड़ीं बाइकों और परिसर में व्याप्त गंदगी को देख उनके तेवर चढ़ गए। उन्होंने चौकी इंचार्ज अवधेश यादव को कड़ी फटकार लगाई और बाइकों को ठीक ढंग से खड़ी कराकर व्यवस्था ठीक करने के आदेश दिए। उन्होंने सड़कों पर खोमचा और ठेला लगाकर किए गए अतिक्रमण पर भी नाराजगी जताई। इसके बाद चौकी के अभिलेखों देखे और मेस आदि का निरीक्षण किया। चौकी प्रभारी से विवेचनाओं के निस्तारण की प्रगति पूछी। विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समय से निपटाने को कहा। एसपी ने चौकी परिसर में निर्माणाधीन शिव मंदिर को लेकर भी पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए।