फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Son of former head shot

पूर्व प्रधान के पुत्र की गोली मारकर हत्या

Thu, 17 Nov 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बेहजम/ओयल।
अमर उजाला ब्यूरो बेहजम/ओयल। Updated Thu, 17 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Son of former head shot
हत्या - फोटो : अमर उजााला
- फरधान थाना क्षेत्र के गांव लौकी में हुई वारदात
विज्ञापन

- मुर्गी के बाड़े में सोते समय कान में मारी गई गोली

थाना फरधान क्षेत्र के लौकी गांव में बुधवार की रात पूर्व प्रधान के पुत्र की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह घर से दूर एक बाड़े में सो रहा था। सुबह नौकरों ने मृतक के घर जाकर सूचना दी। परिवार ने किसी रंजिश से इंकार किया है। इसके चलते हत्या का कारण साफ न हो सका। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
गांव लौकी निवासी पूर्व प्रधान रामलखन के घर पर कई दिनों से भागवत कथा हो रही थी। बुधवार की शाम को कथा का समापन हुआ। इसके बाद दावत हुई। घर पर मेहमान अधिक थे, इसलिए पूर्व प्रधान का 45 वर्षीय पुत्र देशराज गांव के बाहर मुर्गी पालन के लिए बने बाड़े में सोने चला गया था। पिता रामलखन के मुताबिक गांव के बाहर मुर्गी पालन के दो बाड़े देशराज ने बना रखे थे, जिनकी देखरेख के लिए दो मजदूर रखे थे। कभी-कभी देशराज भी रात में पहुंच जाता था और वहीं सो जाता था। बुधवार की रात को करीब 11 बजे मृतक घर से बाड़े पर सोने गया था। बृहस्पतिवार की सुबह बाड़े पर रहने वाले मजदूर सुरेश और तुकान ने घर आकर देशराज की हत्या किए जाने की जानकारी दी। सूचना पर लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तो रजाई और बिस्तर खून से लथपथ मिला। मृतक के कान में गोली मारी गई थी। मृतक के पिता रामलखन ने घटना की तहरीर फरधान पुलिस को दी। सूचना पाकर सीओ सिटी एमपी सिंह और एसओ तपेश्वर सागर घटनास्थल पहुंचे। मामले की छानबीन करने केे बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ के लिए दो मजदूरों सुरेश और तुकान को हिरासत में लिया है। जबकि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पिता रामलखन ने किसी भी प्रकर की रंजिश होने से इनकार किया है। मृतक देशराज अपने पीछे दो पुत्र छंगालाल, आलोक और एक पुत्री दीपा को छोड़ गया है। देशराज चार भाईयों में सबसे बड़ा था। देशराज काफी मिलनसार था। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था, जिससे गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

 
अभी अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के कान में सटाकर गोली मारे जाने के निशान मिले हैं। मृतक के पास से मोबाइल मिला है। नौकर भी पास में सो रहा था, जिसने गोली चलने की आवाज सुनने से इंकार किया है। - एमपी सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed