फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   slaide nahi ho pai rape ki pushti, aaropi gai jail

स्लाइड से नहीं हो पाई रेप की पुष्टि, आरोपी गए जेल

Fri, 20 Feb 2015 10:41 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 20 Feb 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
slaide nahi ho pai rape ki pushti, aaropi gai jail
थाना निघासन क्षेत्र में लापता किशोरी के लटकते मिले शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस संबंध में भेजी गई स्लाइड से भी रेप की पुष्टि नहीं हुई है। उधर रेप और हत्या के आरोप में पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को एडीजे द्वितीय केएन राय की अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को चार मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

निघासन क्षेत्र में लापता किशोरी का शव आम के पेड़ से लटकता मिला था। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद गुरुवार को पुलिस ने मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर दुराचार, हत्या और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मनोज और धर्मेश को नामजद किया था। साथ ही दोनों को हिरासत में भी ले लिया गया था। इधर शुक्रवार को डीएम किंजल सिंह ने बताया कि स्लाइड की जांच में भी रेप की पुष्टि नहीं हुई है। उधर निघासन संवाददाता के अनुसार एसओ आरके यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों का रेप, हत्या और पाक्सो एक्ट में चालान भेज दिया गया है। साथ ही विवेचना जारी है।
विज्ञापन

परिवार की बदहाली पर भावुक हुईं डीएम
लखीमपुर खीरी। डीएम किंजल सिंह गुरुवार की रात जब मृतक किशोरी के घर पहुंचीं तो कच्चे घर में बैठे उसके मां-बाप और बहनों को देखकर भावुक हो उठीं। उन्होंने मृतका के पिता से पूरी जानकारी ली और उनके पास राशन कार्ड, कृषि भूमि आदि की भी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि परिवार बेहद गरीब है। मृतका के परिवार वाले पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट हैं और किसी भी निर्दोष को जेल न भेजने की बात कही है। वह पूरी रिपोर्ट शासन को भेजेंगी और गरीब परिवार की आर्थिक मदद दिलाने का भी प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन......
स्लाइड की जांच में किशोरी से दुराचार की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल आरोपियों का चालान भेज दिया गया है। अन्य कारणों की विवेचना की जा रही है।
-अरविंद सेन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed