फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Six of Furadan, theft of lakhs of three houses in Isanagar

फरधान के छह, ईसानगर के तीन घरों से लाखों की चोरी

Wed, 26 Apr 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 26 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Six of Furadan, theft of lakhs of three houses in Isanagar
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
ईसानगर में रेहुवा पिकेट के पास हुई वारदात
विज्ञापन

एक ही रात में हुई घटनाओं से दहशत

थाना फरधान क्षेत्र के गांव सकतापुर के पांच और गांव पचपेड़वा के एक घर को चोरों ने निशाना बनाया। इनमें से तीन घरों में नकब लगाई गई। चोर छह घरों से लाखों रुपये का माल उड़ा ले गए। उधर, ईसानगर में रेहुआ पुलिस पिकेट के पास महतौपुरवा गांव के तीन घरों से चोर करीब 50 हजार का सामान चोरी कर ले गए।
वारदात: एक
एक ही रात दो गांवों के छह घरों में चोरी से दहशत

फरधान। मंगलवार की रात सकतापुर गांव में चोरों ने धावा बोल दिया। गांव निवासी जितेंद्र अवस्थी ने बताया कि नकब लगाकर चोर घर में घुसे। कमरे में रखे बक्सों के ताले तोड़कर 20 हजार रुपये, एक हार, दो चेन, चार अगूंठियां, दो बाली, एक करधनी सहित लाखों का सामान चुरा लिया। रविवार को जितेंद्र के पुत्र आराध्य का मुंडन संस्कार होना है, इसलिए उन्होंने काफी सामान की खरीददारी भी की थी। पास में विक्रांत मिश्रा के यहां भी चोर नकब लगाकर घर में घुसे। यहां से दो हजार रुपये नगद, चांदी के सिक्के, पायलें, कपड़े सहित अन्य सामान पार कर दिया। प्रसादी भार्गव के घर नकब लगाकर घुसे चोर 15 हजार रुपये, करधनी, जेवरी, बुंदा, पायल सहित अन्य सामान ले गए। इसके बाद चोर गांव के उत्तर दिशा में साबिर और पास में ही मुजफ्फर के घर छत से होकर घर में पहुंचे। साबिर के यहां से 11 हजार रुपये मुजफ्फर के यहां से पांच हजार रुपये और अन्य सामान चुरा लिए। चोरी के दौरान घर में जाग हो जाने कुछ खास नहीं ले जा पाए। इसी रात पचपेड़वा गांव निवासी मीनादेवी के मकान में नकब लगाकर घुसे चोर पांच हजार रुपये, एक हार, पांच मांगबेदी, पांच अंगूठियां, पांच चांदी के सिक्के, पंखा, बर्तन सहित लाखों का सामान चुरा ले गए। सभी घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई हैं। एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

 
वारदात: दो
पुलिस पिकेट के पास तीन घरों से लाखों की चोरी

ईसानगर। रेहुआ पुलिस पिकेट के पास मंगलवार की रात चोर महतौपुरवा निवासी गुड्डू के घर में सामने की दीवार के सहारे छत से होते हुए घर में घुस गए। कमरों में रखे बक्से के ताले तोड़कर दो मोबाइल, एक लैपटॉप, कीमती आभूषण, बर्तन और कपड़ों सहित करीब 50  हजार का सामान बटोर ले गए। चोर पड़ोसी विजय पुत्र ज्वाला प्रसाद के घर से जेवर, कपड़े और बर्तन लेकर भाग जाने में कामयाब हो गए। चोर मोबाइल टॉवर पर ड्यूटी कर वापस आकर घर के बाहर सो रहे गुड्डू पुत्र कनौजी के पास से दो मोबाइल और एक टार्च भी उठा ले गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीरें पुलिस को दी हैं, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed