फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sister before departure Brother's body found

बहन की विदाई से पहले मिला भाई का शव

Sat, 28 Feb 2015 11:50 PM IST
सिकंद्राबाद
सिकंद्राबाद Updated Sat, 28 Feb 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Sister before departure Brother's body found
कुछ घंटे पहले जिस घर में शादी की खुशियां छाई थीं उसी घर में शनिवार की सुबह मातम पसर गया। बहन की विदाई से पहले ही 25 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर संदिग्ध हालात में नाले के पास झुके हुए पेड़ से लटकता मिला। युवक शुक्रवार से ही घर से लापता था। शव मिलने की जानकारी पर घरवालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव थनिहनपुरवा निवासी तौले की पुत्री छोटी की शादी का समारोह था। घरवालों का कहना है कि अविवाहित कौशल शराब पीने का आदी था। शुक्रवार को शाम चार बजे वह घर आया और परिवारीजनों से विवाद किया। इसके बाद वह बाइक लेकर घर से चला गया। उसके लापता होने पर परिवारीजनों ने काफी तलाश की, लेकिन शादी की व्यस्तता के चलते कोई जानकारी नहीं हो पाई। शनिवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले तो पेड़ से लटकते शव को देखकर घरवालों को सूचना दी। पिता तौले ने नीमगांव पुलिस को दी तहरीर में किसी विवाद या रंजिश से इंकार किया है। एसओ बृजेंद्र सिंह यादव, सिकंद्राबाद चौकी प्रभारी एएल सरोज ने मौका-मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण की जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed