{"_id":"57af2fac4f1c1bc530ee448b","slug":"shot-in-mysterious-circumstances-the-death-of-the-wife-of-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में गोली लगी, व्यापारी की पत्नी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में गोली लगी, व्यापारी की पत्नी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 13 Aug 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
- शव के साथ कमरे में बेड पर पड़ा था लाइसेंसी रिवाल्वर
- पति बोला, पत्नी ने कनपटी से सटाकर खुद को मारी गोली
शहर की पंजाबी कॉलोनी निवासी कपड़ा कारोबारी सुमित अरोड़ा की 37 साल की पत्नी हरनीत अरोड़ा उर्फ टीना की संदिग्ध हालात में कमरे के अंदर गोली लगने से मौत हो गई। उनका शव बेड पर पड़ा था। पास में ही एक तरफ रिवाल्वर था। घरवालों का कहना है कि हरनीत अरोड़ा ने बेड पर लेटकर लाइसेंसी रिवाल्वर कनपटी से सटाकर खुद को गोली मारी है। पुलिस ने रिवाल्वर कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी सुमित अरोड़ा कपड़े के थोक व्यापारी हैं। उनकी कोतवाली के पास दुकान हैं। व्यापारी सुमित अरोड़ा ने बताया कि वह सुबह आठ और चार साल की पुत्री को छोड़ने स्कूल गए थे। घर पर पत्नी हरनीत अरोड़ा और माता-पिता थे। घर पर ही उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर रखी थी। सुबह करीब आठ बजे पत्नी हरनीत अरोड़ा उर्फ टीना ने कमरे के अंदर बेड पर लेटकर रिवाल्वर कनपटी से सटाकर गोली मार ली और मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज पर जब परिवार के लोग कमरे में गए तो पत्नी का खून से लथपथ शव पड़ा था। पास में ही रिवाल्वर बेड पर पड़ी थी। सूचना पर वह घर पहुंचे और पुलिस कंट्रोल नंबर 100 पर घटना की सूचना दी। हरनीत अरोड़ा की मौत की खबर मिलते ही मोहल्ले में रहने वाले मायके वालों के साथ तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाल रामजी चौधरी भी मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शहर कोतवाल ने बताया कि रिवाल्वर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पति बोला, अवसाद से ग्रसित थी पत्नी
मृतक हरनीत अरोड़ा उर्फ टीना अरोड़ा के पति सुमित अरोड़ा ने बताया कि उनकी शादी को हुए 17 साल हो चुके हैं। पत्नी जन्म के बाद बच्चों के जीवित न बचने से अवसाद से ग्रसित थी और काफी परेशान थीं। हालांकि उनके दो बेटियां हैं। उनका कहना है कि इसी से परेशान होकर पत्नी ने खुद को गोली मारकर हत्या की है।
विज्ञापन
फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य
फील्ड यूनिट की टीम प्रभारी मनोज श्रीवास्तव के साथ घटना स्थल पर पहुंची। टीम के एक्सपर्ट ने कमरे के अंदर साक्ष्य जुटाए। रिवाल्वर का परीक्षण कर उस पर बने उंगलियों के नमूने लिए। करीब एक घंटे तक मौके से साक्ष्यों को जुटाने के बाद टीम वापस लौट आई।
.... कुछ और ही बयां कर रहे परिस्थितिजन्य साक्ष्य
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी हरनीत अरोड़ा उर्फ टीना की मौत के मामले में घटनास्थल कुछ और ही बयां कर रहा है। घटनास्थल पर मौजूद परिस्थितिजन्य साक्ष्य प्रथम दृष्टया आत्महत्या नहीं बल्कि कुछ और ही इशारा कर रहे थे। पुलिस भी इससे इंकार नहीं कर रही है। आत्महत्या करने वाली हरनीत अरोड़ा की कनपटी पर जिस तरफ गोली लगी है। उसी दिशा में उनकी कमर के पास रिवाल्वर पड़ा था। रिवाल्वर की नॉल उनकी कमर की तरफ थी। शव सीधा पड़ा हुआ था। बेड की पट्टी से जिस तरफ गोली लगी थी उस तरफ के हाथ की कुछ उंगलियां बेड से नीचे की ओर थीं। जिस कनपटी में गोली लगने का निशान था उसी दिशा में उसका सिर था। जानकारों की माने तो जब कोई कनपटी से असलहा सटाकर गोली चलाता है तो असलहा या तो उसके हाथ में ही फंस जाता है या फिर छिटककर कुछ दूर गिरता है। गोली लगने के बाद व्यक्ति चंद क्षणों के लिए छटपटाता है, लेकिन घटनास्थल पर ऐसा कुछ नहीं था। देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि रिवाल्वर को शव के पास रखा गया हो। इसके अलावा कई ऐसा परिस्थितिजन्य साक्ष्य थे जो कुछ और ही बयां कर रहे थे। शहर कोतवाल रामजी उपाध्याय ने भी किसी आशंका से इंकार नहीं किया है। उनका कहना है कि घटनास्थल प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात को नकार रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।