{"_id":"12a87bafa66028b533d61d0fda6426ea","slug":"sheds-on-fire-burnt-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुबाड़े में आग, महिला झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुबाड़े में आग, महिला झुलसी
उचौलिया।
Updated Sun, 31 Jan 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव रतनपुर में पशुबाड़े में अचानक आग लगने से उसमें बंधा बकरा झुलसकर मर गया और गाय और उसकी बछिया झुलस गई। पशुओं को बचाने गई महिला भी झुलस गई। उसे जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है।
गांव रतनपुर निवासी दयाशंकर मिश्रा के घर के सामने खड़ंजेेे के पार बने पशुबाड़े में रविवार शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से छप्पर के नीचे बंधी गाय,बछिया और बकरा फंस गए। उन्हे बचाने के प्रयास में दयाशंकर की पत्नी 48 वर्षीय फूलमती झुलस गईं। आग से झुलसकर बकरा मर गया जबकि गाय और बछिया झुलस गई। झुलसी फूलमती को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा गया है।