फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   She was the wife of the murdered for the sake of

भाभी की खातिर किया था बीवी का कत्ल

Mon, 08 Jun 2015 08:04 PM IST
फरधान
फरधान Updated Mon, 08 Jun 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
She was the wife of the murdered for the sake of
एक बार फिर रिश्तों की मर्यादा तार-तार हो गई, जब भाभी से अवैध संबंध बीवी की मौत की वजह बन गए। चार दिन पहले शुक्रवार को कुसभरिया गांव निवासी अनुदेशक शिक्षक गोपाल शुक्ला की पत्नी सुनीता की गोली मारकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त  तमंचा बरामद कर उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन

एसओ शिवानंद यादव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया हत्यारोपी पति गोपाल शुक्ला के अपनी भाभी से अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर गोपाल और सुनीता के बीच अक्सर तकरार होती रहती थी। घटना वाली रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इससे गुस्साए शराब के नशे में धुत गोपाल शुक्ला ने तमंचे सेसुनीता के पेट में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद तमंचे को घर के बाहर लगे अमरूद के पेड़ के नीचे छिपाकर फरार हो गया था। एसओ ने बताया रविवार की रात सूचना मिली गोपाल अपने घर पर मौजूद है। इस पर वह हमराहियों के साथ घेराबंदी कर उसे घर पर ही दबोच लिया। पुलिस का दावा है पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। इस मामले में जिला सीतापुर के कमलापुर थाना के गांव पतारा खुर्द निवासी मृतका के भाई बृजेश मिश्रा ने गोपाल पर बहन की हत्या करने का मुकदमा दर्ज करया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed