फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sharda woman soldier rescued by the flowing

शारदा में बह रही युवती को सिपाही ने बचाया

Mon, 19 Sep 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 19 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sharda woman soldier rescued by the flowing
sharda - फोटो : amar ujala
- सीतापुर जिले के थाना इमलिया सुल्तानपुर की रहने वाली है युवती 
विज्ञापन

- एसपी ने सिपाहियों को ढाई-ढाई हजार रुपये का दिया इनाम 

घर वालों से किसी बात से नाराज होकर रविवार की रात शारदा नहर में कूदी सीतापुर जिले के थाना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के गांव धौरेमऊ निवासी 19 वर्षीय शमीम बानो को थाना खीरी के गश्ती सिपाहियों ने बचा लिया। एसपी ने दोनों सिपाहियों को इस साहसिक कार्य के लिए ढाई-ढाई हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। 

एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि थाना खीरी के सिपाही रामवृक्ष और रघुवीर प्रसाद रविवार की रात गश्त पर थे। गांव अमृतागंज के निकट शारदा नहर की पटरी पर गश्त करते समय उन्हें किसी लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जिस पर सिपाहियों ने टार्च की रोशनी डाली तो एक युवती बहती हुई नजर आई। सिपाहियों ने आननफानन में रस्सी का प्रबंध कर साहस का परिचय देते हुए युवती को बाहर निकाल लिया और उसका प्राथमिक उपचार कराया। युवती ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का इंतकाल हो चुका है। उसकी घर वालों से कहासुनी हो गई थी, जिस पर वह नहर में कूद गई। एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवती को सुधार गृह लखीमपुर भेजा है और उसके घर वालों को सकुशल बरामद होने की सूचना दी है। एसपी ने साहसिक कार्य करने पर सिपाही रामवृक्ष और रघुवीर प्रसाद को ढाई-ढाई हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed