{"_id":"5898ab0b4f1c1b8852378907","slug":"sand-mining-were-two-tractor-trolleys-pakdin","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू खनन कर रहीं दो ट्रैक्टर ट्रॉलियां पकड़ीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालू खनन कर रहीं दो ट्रैक्टर ट्रॉलियां पकड़ीं
अमर उजाला ब्यूरो चंदनचौकी।
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
हिरासत में लिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृतीय वाहिनी बीओपी एसएसबी चंदनचौकी ने पिलर संख्या 152 के पास अवैध खनन कर रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ उनके चालकों को हिरासत में लिया है। सभी को दुधवा रेंज की सौनहा चौकी के सुपुर्द कर दिया गया है।
एसएसबी चंदनचौकी के एसआई संजय कुमार ने सिपाही मनीष कुमार, कन्हैया कुमार, राकेश लाल, विकास यादव, मोहम्मद नजीम के साथ सुबह दस बजे पिलर संख्या 152 पर गश्त के दौरान भारतीय सीमा क्षेत्र में मोहाना नदी के किनारे से अवैध खनन कर बालू भर रहे दो चालकों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा। पूछताछ में चालकों के जवाब न दे पाने पर एसएसबी उनको पकड़कर कैंप लेकर आई तथा बाद में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और चालकों को दुधवा रेंज की सौनहा चौकी के सुपुर्द कर दिया। एसएसबी ने पकड़ी ट्रैक्टर ट्रॉलियों सहित बालू की अनुमानित कीमत बारह लाख पांच हजार रुपये बताई है।