{"_id":"57cd713f4f1c1ba8303180c8","slug":"same-with-teenager-the-young-man-was-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ एक ही युवक ने किया था रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के साथ एक ही युवक ने किया था रेप
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 05 Sep 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम प्रसंग के चलते बुलाने पर गई थी किशोरी
हालत बिगड़ने पर लगाया गैंगरेप का आरोप
थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला झूठा निकला। पुलिस जब मामले की तह तक गई तो पता चला कि किशोरी का गांव के ही एक 18 वर्षीय युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी उसी युवक के बुलाने पर शौच के बहाने रात 11 बजे गई थी। पुलिस के मुताबिक पहली बार शारीरिक संबंध बनाने पर किशोरी की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। आरोपी के खून के धब्बे लगे कपड़े कब्जे में लिए हैं। जिनका पुलिस डीएनए टेस्ट कराएगी।
पुलिस लाइंस स्थित सभागार में एसपी अखिलेश चौरसिया ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि घटना के खुलासे के लिए उन्होंने एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी और सीओ धौरहरा हरिराम वर्मा के नेतृत्व में टीमें लगाईं थीं। पुलिस ने जब मामले की पड़ताल की तो पता चला कि पीड़ित का गांव के ही कमालुद्दीन से कुछ महीने से बातचीत हो रही थी। आरोपी कमालुद्दीन की चौराहे पर अंडे की दुकान है, जबकि पीड़ित सिलाई सीखने सुंदरवल जाती थी। इस बीच दोनों के बातचीत होती रहती थी। शनिवार को आरोपी ने पीड़ित को रात 11 बजे मिलने के लिए बुलाया था। जिस पर वह अपनी बहन को शौच जाने की बात कहकर घर से प्रेमी से मिलने गई थी। जहां पर किशोरी की सहमति के बिना आरोपी ने उसका मुंह दबाकर दुराचार किया था। जिससे रक्तस्राव होने लगा। डरी किशोरी ने घर पहुंचकर घटना को छुपाने के लिए दो अज्ञात लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खून के धब्बे लगे कपड़े भी बरामद कर कब्जे में लिए हैं। जिनका पुलिस डीएनए टेस्ट कराएगी।
रेप पीड़ित की हालत में सुधार
थाना फूलबेहड़ क्षेत्र की कथित गैंगरेप का आरोप लगाने वाली रेप पीड़ित की हालत में तेजी से सुधार हुआ है। उसकी हालत अब लगभग सामान्य बताई जाती है, हालांकि अभी वह जिला महिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोरी बरामद कराने की मांग
लखीमपुर खीरी। थाना खीरी क्षेत्र के एक ग्रामीण ने एसपी से मिलकर बहला फुसलाकर ले जाई गई उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की है। एसपी ने एसओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
एसपी अखिलेश चौरसिया को पीड़ित ने बताया कि उसके गांव के ही केशवराम, रामप्रसाद, लौंगश्री, व गांव सरसवां निवासी अवतार सिंह 27 अगस्त को उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गए थे, जिसकी रिपोर्ट आरोपियों के खिलाफ थाना खीरी पुलिस ने दर्ज कर ली थी, लेकिन पुलिस ने अब तक न तो पुत्री को बरामद किया है और न ही आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र देकर पुत्री को बरामद कराने की मांग की। एसपी ने एसओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
घर में घुसकर विवाहिता से की छेड़छाड़
तिकुनियां। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अकेली विवाहिता को देखकर गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने विवाहिता के पति की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि सोमवार को वह और बच्चे घर पर नहीं थे। उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। सुबह करीब नौ बजे गांव का ही मुन्ना उसके घर घुस आया और पत्नी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए तो आरोपी शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी देकर भाग निकला। दोपहर में पति जब वापस आए तो उसने पूरी घटना बताई।
कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के पति की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।