{"_id":"58ca9aaa4f1c1b543232a434","slug":"rookies-biking-and-mobile-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बाइक और मोबाइल छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने बाइक और मोबाइल छीना
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दो बाइक पर सवार थे चार बदमाश
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहम्मदी-पसगवां मार्ग पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने एक युवक से बाइक और मोबाइल छीन लिया। बदमाशों ने इसी रास्ते पर निकल रहे एक अन्य युवक से भी बाइक छीनने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह अपनी जान बचाकर बाइक भगा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना एसआई अशोक कुमार को सौंपी है।
बुधवार की देर रात बिजौलिया खानपुर के गुरजिंदर सिंह और जसनपाल सिंह ग्राम झिंगुरीपुरवा से दवाई लेकर वापस घर आ रहे थे, रास्ते में सुंदर के खेत के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उससे बाइक और मोबाइल छीन लिया, विरोध करने पर बदमाशों ने जसनपाल की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद इसी रूट पर बौधी कलां और अमरा के बीच ग्राम बिजौलिया के पूर्व प्रधान सत्यपाल की भी बाइक छीनने का बदमाशों ने प्रयास किया, लेकिन वह सफल न हो सके। पुलिस ने सुखविंदर की तहरीर पर लूटपाट का मामला दर्ज कर विवेचना एसआई अशोक कुमार को सौंपी है।