फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Roadways bus Tree strikes

रोडवेज की बस पेड़ से टकराई

Fri, 08 May 2015 07:21 PM IST
मैलानी
मैलानी Updated Fri, 08 May 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus Tree strikes
मथुरा से गौरीफंटा जा रही शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस तड़के भीरा रोड पर कुरियानी गांव के पास एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कंडक्टर और पांच नेपाली यात्री घायल हो गए, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

रोडवेज बस मथुरा से गौरीफंटा जा रही थी। तड़के 5.30 बजे कुरियानी गांव के पास असंतुलित होकर बस रोड के किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई, जिससे बस का बायां भाग क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में बस में सवार नेपाल के जिला सुरकेत के बहराइच निवासी तुला कांडिला (62), चंद्रा कांडिला (35), पाटिला रोड निवासी जक्ती राम लग्याल (40), उनके भाई हरई (40), गुरु आऊजी (46) निवासी मोहल्ला तुलसीपुर थाना सुक्कड़, जिला कैलाली, सेते ढाली (38) निवासी शेरा गाविस जिला मुगलसेन और बस कंडक्टर सुखेंद्र सिंह निवासी गोटा थाना भोगांव मैनपुरी घायल हो गए। घटना के बाद चालक अनूप शुक्ला निवासी वलीपुर पट्टी फर्रुखाबाद मौके से फरार हो गया। समझा जाता है कि चालक को तड़के नींद आ जाने से यह हादसा हुआ। सूचना पर पहुंचे दरोगा महेश गंगवार ने घायल नेपाली यात्रियों को सीएचसी पलिया इलाज के लिए भेजा।
विज्ञापन

बड़ा हादसा टला
मैलानी।
जिस तरह रोडवेज बस पेड़ से टकराई, उसे देखते हुए बड़े हादसे का अंदाजा लगाया जा रहा था। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा टल गया। समझा जा रहा है कि सड़क के नीचे उतरने पर नींद में आ गए चालक की नींद खुल गई और उसने ब्रेक लगा दिया। यही नहीं दुर्घटनास्थल से पहले एक गहरा गड्ढा भी था। बस गड्ढे में चली जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed