{"_id":"57dd40bb4f1c1b0c32d4878a","slug":"roadways-bus-juvenile-victim-of-jhrkhurani","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में किशोर जहरखुरानी का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस में किशोर जहरखुरानी का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो/मोहम्मदी।
Updated Sat, 17 Sep 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
jahar
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- हाइवे किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला
- लखीमपुर के मोहल्ला हाथीपुर का निवासी है किशोर
दिल्ली जा रहा लखीमपुर शहर के मोहल्ला हाथीपुर निवासी 16 वर्षीय दिलशाद रोडवेज बस में जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। वह मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। गिरोह के सदस्य उसका सारा सामान लूट ले गए। पीआरडी जवान ने उसे बेसुध हालत में सीएचसी में भर्ती कराया है।
शनिवार की सायं करीब चार बजे मंडी समिति के पास मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर पीआरडी जवान अशोक कुमार शुक्ला ने एक किशोर को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। जिस पर उन्होंने उसे मंडी समिति के एक वाहन से सीएचसी भिजवाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामूली होश आने पर किशोर ने लड़खड़ाती जुबान से अपना नाम दिलशाद निवासी मोहल्ला हाथीपुर सदर कोतवाली लखीमपुर खीरी बताया है। उसकेेेे पास से सीतापुर से दिल्ली का टिकट मिला है, जिसके पीछे की ओर तीन सौ किराया और दो सौ रुपये बाकी लिखा है। इसके अलावा और कोई सामान नहीं मिला है, लेकिन उसकी जेब से साहविल टूरिज्म प्राइवेट लिमिटेड का कार्ड मिला है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।क