{"_id":"572e25e74f1c1b61145cf48b","slug":"revenue-directed-to-expedite-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वसूली कार्यों में तेजी लाने के निर्देश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्व वसूली कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर-खीरी।
Updated Sat, 07 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डीएम ने कहा लंबित वादों का जल्द करें निस्तारण
डीएम आकाशदीप ने कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व वसूली की तहसीलवार मासिक समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व वसूली में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। राजस्व वसूली में तेजी लाते हुए शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राजकीय देयों की वसूली के बारे में तहसीलवार जानकारी ली।
वन देय और मार्ग कर में तहसील लखीमपुर और पलिया, आबकारी में तहसील लखीमपुर की प्रगति धीमी पाई गई। इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए। डीएम आकाश दीप ने शासन, परिषद तथा आयुक्त से प्राप्त पुराने लंबित संदर्भ के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन परिषद तथा आयुक्त से प्राप्त संदर्भों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें।
इस मौके पर एडीएम एसपी सिंह ने राजस्व कार्यों की मासिक प्रगति के संबंध में सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा राजस्व कार्यों में तेजी लाएं। इस मौके पर एसडीएम पल्लवी मिश्रा, आलोक कुमार, विनोद गुप्ता, लव कुमार, नागेंद्र कुमार, ज्ञान प्रकाश, शादाब असलम और पटल सहायक मौजूद रहे।