{"_id":"fec4bcf12e67e8cf5bb3a7a45b5332f1","slug":"returning-home-from-the-market-youth-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार से घर लौट रहे युवक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजार से घर लौट रहे युवक को गोली मारी
खीरी टाउन
Updated Mon, 02 Mar 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरी थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक युवक को रंजिशन कुछ लोगाें ने बाजार से लौटते समय घर से कुछ दूरी पर घेरकर गोली मार दी, जिससे वह जख्मी हो गया। रात में ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर एसपी अरविंद सेन ने जिला अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर न मिलने के कारण अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
थाना क्षेत्र के सैदीपुर गांव निवासी रोहित कुमार चहमलपुर बाजार से देर रात अपने घर जा रहा था। तभी अंधेरे में कुछ लोगाें ने उसे घेर लिया और उस पर फायर कर दिया। जिससे कई छर्रे लगने से वह घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को रात में ही जिला अस्पताल पहुंचाया। एसओ महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। हालांकि जिस पक्ष पर आरोप लगाया जा रहा है कि उसके खिलाफ अभी तक तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।