फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Report of culpable homicide against five persons

पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट 

Sun, 15 May 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /सिकन्दराबाद।
अमर उजाला ब्यूरो /सिकन्दराबाद। Updated Sun, 15 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
सुधाकर सिंह की मौत का मामला
विज्ञापन

थाना नीमगांव पुलिस ने थाना पसगवां के गांव रसूलपुर निवासी सुधाकर सिंह की मौत के मामले में पांच लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बतादें कि 22 अप्रैल को थाना पसगवां के गांव रसूलपुर निवासी सुधाकर सिंह गांव पैला में एक बारात में शामिल होने आए थे। बारात में डांस के दौरान कहासुनी होने पर कुछ लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी थी। जिससे वह घायल हो गए थे। पिटाई करने के बाद आरोपी उन्हें गांव के बाहर बेहोशी की हालत में डाल गए थे। अगले दिन सुबह कुछ लोगों की उन पर नजर पड़ी तो उनके परिवार वालों को जानकारी दी। घर वालों ने उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां 30 अप्रैल को उनकी मौत हो गई थी। शनिवार को मृतक के भाई दिवाकर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। थाना नीमगांव एसओ जावेद अख्तर ने बताया कि मृतक भाई की तहरीर पर पुलिस ने पैला निवासी संदीप, कमलेश, मुकेश, अमित और सुशील के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed