फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rape victim's son shot

रेप पीड़ित के बेटे को गोली मारी

Thu, 01 Dec 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ (लखीमपुर खीरी)। 
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ (लखीमपुर खीरी)।  Updated Thu, 01 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rape victim's son shot
रेप - फोटो : अमर उजाला
मामले में सुलह करने को बना रहा था दबाव
विज्ञापन

रेप के मामले में दबाव बनाने के बाद भी सुलह न करने से नाराज दो आरोपियों ने थाना भीरा क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता के 20 साल के बेटे को गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसका पुत्र गांव के ही एक किसान के यहां नौकरी करता है। एक साल पहले उसने कोर्ट के आदेश पर गांव के दो भाइयों के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी समझौता करने का दबाव बना रहे थे। बुधवार की सुबह करीब चार बजे उसका 20 वर्षीय पुत्र अपने मलिक के साथ खेत से गन्ना भरकर गुलरिया चीनी मिल जा रहा था। बस्तौली गांव के पास नहर मार्ग पर पीछे से आए किसान के भाई और उसके पुत्र संजीत ने दोनों पर फायर कर दिया। पहली गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन दूसरी ट्रैक्टर पर बैठे उसके पुत्र के पैर में जा धंसी।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक ने बताया कि वह ट्रैक्टर छोड़कर गन्ने के खेत में जा छिपा, जबकि नौकर गोली लगने से नीचे गिर गया। उन्होंने 100 नंबर पर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सीएचसी लाया गया। बाद में उसे डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेप पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों से मूड़ा सवारान की पुलिस पिकेट से पहुंचे सिपाही उसे गोला बयान दर्ज कराने को कह रहे थे, लेकिन मामले के गवाह बाहर मजदूरी करने गए हैं इसलिए वह बयान नहीं दे पा रही थी। दो दिन से आरोपी उसे सुलह न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे थे। बुधवार को भी आरोपियों ने धमकी दी थी। महिला ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed