फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   rangishan bike sai takkar mari, vradha ki maut

रंजिशन बाइक से टक्कर मारी, वृद्धा की मौत

Tue, 16 Dec 2014 05:28 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 16 Dec 2014 05:28 PM IST
विज्ञापन
rangishan bike sai takkar mari, vradha ki maut
जिला सीतापुर के लहरपुर क्षेत्र में बाइक सवार युवक ने रंजिशन एक महिला को
विज्ञापन
टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
गांव बिलरिया निवासी छोटान ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति से जमीन पर लगे पेड़ों को काटने का विवाद चल रहा था, सोमवार को विवाद से परेशान होकर छोटान की 60 वर्षीय पत्नी राजरानी थाने में रिपोर्ट लिखाने जा रही थी। आरोप है कि गांव से कुछ दूरी पर बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। सोमवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे राजरानी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां कई घंटे चले इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed