{"_id":"58ac75ce4f1c1b5354b24282","slug":"ram-lakhan-in-custody-accused-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलखन हत्याकांड का एक आरोपी हिरासत में ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामलखन हत्याकांड का एक आरोपी हिरासत में
निघासन।
Updated Tue, 21 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। गांव लालबोझी में रामलखन हत्याकांड के एक आरोपी कौशल को हिरासत में लिया।
बतादें कि लालबोझी निवासी कौशल की ससुराल गांव में ही है। कौशल अपने साले डल्ला से किसी बात को लेकर बीते शुक्रवार की रात करीब आठ बजे गाली गलौज कर रहा था। आरोप है कि इसी बीच रामलखन वहां से निकला। आपस में लड़ते हुए देखकर रामलखन ने झगड़ा करने से मना किया। नाराज कौशल ने चाकू निकालकर रामलखन के सीने पर प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रामलखन के ससुर शारदा प्रसाद ने कौशल, विक्रम और डल्ला के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर डीसी मिश्रा ने बताया कि आरोपी के पास से चाकू बरामद हुआ है। अन्य दो आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।