फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ram Lakhan in custody accused of murder

रामलखन हत्याकांड का एक आरोपी हिरासत में 

Tue, 21 Feb 2017 11:06 PM IST
निघासन।
निघासन। Updated Tue, 21 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
निघासन। गांव लालबोझी में रामलखन हत्याकांड के एक आरोपी कौशल को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

बतादें कि लालबोझी निवासी कौशल की ससुराल गांव में ही है। कौशल अपने साले डल्ला से किसी बात को लेकर बीते शुक्रवार की रात करीब आठ बजे गाली गलौज कर रहा था। आरोप है कि इसी बीच रामलखन वहां से निकला। आपस में लड़ते हुए देखकर रामलखन ने झगड़ा करने से मना किया। नाराज कौशल ने चाकू निकालकर रामलखन के सीने पर प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रामलखन के ससुर शारदा प्रसाद ने कौशल, विक्रम और डल्ला के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर डीसी मिश्रा ने बताया कि आरोपी के पास से चाकू बरामद हुआ है। अन्य दो आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed