{"_id":"697478e6324c30ad040c7539418c9064","slug":"rajasthan-s-criminal-including-four-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के अपराधी समेत चार को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्थान के अपराधी समेत चार को दबोचा
मैगलगंज/सिकंद्राबाद
Updated Sun, 11 Jan 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर शाम परिवहन निगम की बस में लूटपाट के इरादे से सवार एक बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने राजस्थान के एक अपराधी समेत तीन अन्य बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया मैगलगंज पुलिस ने किया है। बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में असलहा, कार और मोबाइल बरामद किया है।
एसओ मैगलगंज आनंद शाही पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे, तभी सीतापुर से रोडवेज बस में सवार एक बदमाश अपने सहयोगियों के साथ बस में सवार एक व्यापारी और यात्रियों को लूटने की योजना बनाकर चढ़ा। सूचना पर पुलिस ने लोनी डिपो की बस का पीछा कर चपरतला के पास रोक लिया। तलाशी के दौरान बस से अपराधी अखिलेश शुक्ला ऊन व्यापारी के साथ बैठा हुआ मिला, पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कब्जे से असलहा आदि बरामद कर लिया। पूछताछ में पता चला कि अन्य साथी लखीमपुर से नेशनल हाईवे हरदोई की सीमा पर जहानीखेड़ा में कार में सवार होकर आ रहे हैं, जिसके बाद एसओ नीमगांव और सिकंद्राबाद चौकी प्रभारी एएल सरोज को अलर्ट किया गया। सिकंद्राबाद चौराहे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान लखीमपुर की तरफ से कार आती दिखी, जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस पर कार में सवार बदमाशों ने गोली चला दी। हालांकि बाद में पुलिस ने तीनों बदमाशों को धर दबोचा।
एसपी अरविंद सेन ने बताया कि मैगलगंज पुलिस ने अंतरजनपदीय गिरोह को पकड़कर रोडवेज बस में बरेली के व्यापारी और यात्रियों से लूट की योजना विफल कर दिया। मामले में बरेली के व्यापारी नंदकिशोर ने गवाही दी है। इससे अपराधियों के हौसले पस्त होंगे। इस सफलता पर पुलिस टीम को पांच हजार रुपये नगद ईनाम दिया गया है और इससे भी बेहतर कार्य करने को कहा गया है।
पकड़े गए बदमाश
दो थानों की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए चारों बदमाशों से पूछताछ करने पर उनकी पहचान रविप्रताप सिंह निवासी हाथीपुर, बृजेश मिश्रा निवासी गंगोत्रीनगर कॉलोनी सदर कोतवाली, राजस्थान प्रांत के जिला जोधपुर थाना बांसनी अंतर्गत सेक्टर 2 कूडी हाउसिंग बोर्ड निवासी सुशील खत्री और अखिलेश शुक्ला निवासी आलमनगर सीतापुर के रूप में हुईं। इनके कब्जे से पांच मोबाइल, दो पिस्टल 32 बोर, दो तमंचा 315 बोर, डेढ़ दर्जन कारतूस और एक कार बरामद किया है।
विज्ञापन
बरेली के कपड़ा व्यापारी को लूटने की थी योजना
पूछताछ में खुलासा हुआ कि बदमाश बरेली के ऊन-कपड़ा व्यापारी नंदकिशोर पुत्र डालचंद्र निवासी बांस मंडी को जो रुपयों की वसूली कर वापस बरेली के लिए बस में सवार हुआ था, इसके अलावा बस में सवार यात्री और परिचालक को भी लूटने की योजना बनाई थी। पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया है।
पकड़े गए अपराधियों का इतिहास
1-अखिलेश शुक्ला
आर्म्स एक्ट, डकैती में आजीवन कारावास, लूट, गैंगेस्टर एक्ट समेत एक दर्जन मुकदमे सीतापुर और मैगलगंज में दर्ज हैं।
2-बृजेश मिश्रा
गैंगेस्टर एक्ट, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट, डकैती, जानलेवा हमला, धोखाधड़ी, लखीमपुर और सीतापुर में डकैती समेत नौ मुकदमे
3-रविप्रताप सिंह
आर्म्स एक्ट, डकैती, जानलेवा हमला, धोखाधड़ी समेत आधा दर्जन मुकदमे सीतापुर और लखीमपुर में दर्ज हैं।
सीतापुर जेल में सुशील से हुई थी मुलाकात
एसओ आनंद शाही ने बताया कि राजस्थान के जिला जोधपुर निवासी सुशील खत्री से सीतापुर के शातिर बदमाश और उसके साथियों की मुलाकात सीतापुर जेल में हुई थी। सुशील पर सीतापुर सदर कोतवाली में अमानत में खयानत और धमकी देने का मुकदमा दर्ज है। जेल में मुलाकात के बाद इन लोगों ने गैंग तैयार कर लिया।