फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rajasthan, including a young man was finally picked three thugs

राजस्थान के एक युवक समेत तीन ठग दबोचे

Fri, 03 Jun 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 03 Jun 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan, including a young man was finally picked three thugs
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
- ठगों के पास से लग्जरी कार और तमंचा बरामद
विज्ञापन

- तीनों को लूट की योजना में जेल भेजने की तैयारी

सदर कोतवाली पुलिस ने ठगी करने के आरोप में राजस्थान के एक युवक समेत तीन लोगों को दबोच लिया। मामले को गटकने में सफल न होने पर पुलिस अब तीनों को लूटपाट की योजना बनाने के आरोप में जेल भेजने की फिराक में हैं। पुलिस ने ठगों के कब्जे से एक लग्जरी कार और दो तमंचे बरामद कर कब्जे में लिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीन माह पहले पकड़े गए आरोपी जौनपुर के कुछ लोगों को मोरपंखी के नाम पर चार लाख रुपये ठग चुके थे। शुक्रवार को भी जौनपुर के दो लोगों ने दोबारा बुलाया था। तीन दिन से तीनों आरोपी ठग शहर की मिश्राना पुलिस चौकी के पास एक होटल में ठहरे थे। बताते हैं कि जौनपुर के लोगों ने पुलिस को पूर्व में ठगे जाने की जानकारी देकर पूरे मामला बताया। इस पर सदर कोतवाली पुलिस ने टीम गठित कर अपना जाल बिछा दिया। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने होटल में छापा मारकर ठगी करने के आरोपी जोधपुर (राजस्थान) निवासी सुशील खत्री, थाना धौरहरा के गांव सोहरिया निवासी आसिफ अली और थाना निघासन के गांव सोठियाना निवासी वाहिद अली को दबोच लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान दो तमंचे भी बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों की होटल के बाहर खड़ी लग्जरी कार को भी बरामद कर कब्जे में ले लिया। सूत्र बताते हैं कि तीनों के पकड़े जाने के बाद कई राजनीतिक लोगों के मोबाइल की घंटिया सदर कोतवाल के मोबाइल पर घनघनाने लगीं। लोगों ने आरोपियों को छुड़ाने के लिए पैरवी शुरू कर दी। पुलिस अब खेल कर आरोपियों को लूटपाट की योजना बनाने के आरोप में जेल भेजने की तैयारी कर रही है। सदर कोतवाल एसपी उपाध्याय से जब पूछा गया तो उनका कहना है कि लूट की योजना बनाते हुए पुलिस ने तीनों को पकड़ा है। कार और दो तमंचे कब्जे में लिए हैं। जब उनसे पकड़े गए स्थान के बारे में पूछा गया तो बोले, लिखापढ़ी के बाद बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed