फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Raising suspect Gherry at Kotwali

संदिग्ध को उठाने  पर घेरी कोतवाली 

Wed, 21 Sep 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 21 Sep 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Raising suspect Gherry at Kotwali
bomb Threat - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
चर्च पर हुए सुतली बम का मामला
 चर्च पर हुए सुतली बम हमले के मामले में शहर कोतवाली पुलिस जब मोहल्ला हिदायतनगर निवासी एक संदिग्ध को दबोचकर कोतवाली लाई तो तमाम लोग कोतवाली पहुंच गए और घेराव कर बवाल करने लगे। इधर नेताओं ने भी पुलिस पर आरोपी को छोड़ने का दबाव बनाया। परेशान पुलिस ने पूछताछ की औपचारिकता निभाई और उक्त व्यक्ति के संबंध में तस्करा डालकर छोड़ दिया। 

बतादें कि 17 सितंबर की रात कुछ लोगों ने पुराना एसपी बंगला के पास स्थित चर्च पर सुतली बम फेंके  थे। जिससे चर्च की खिड़कियों में लगे ऊपरी हिस्से के हिस्से टूट गए थे। लोहे की लगीं पत्तियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। पुलिस ने चर्च के पादरी सीएल लायल की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसपी ने एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी के नेतृत्व में टीमें गठित कर खुलासे के लिए लगाईं थी। मंगलवार की रात पुलिस ने शहर के कई मोहल्लों में संदिग्धों के घर पर छापेमारी की। पुलिस मोहल्ला हिदायतनगर से एक संदिग्ध को दबोचकर पूछताछ के लिए कोतवाली लाई। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे तमाम लोग कोतवाली पहुंच गए और आरोपी को झूठा फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए उसे छोड़ने की मांग करने लगे। इसी बीच नेताओं के फोन आने से परेशान हुई पुलिस ने संदिग्ध से पूछताछ की औपचारिकता निभाई और तस्करा डालकर उसे छोड़ दिया। शहर कोतवाल रामजी चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में युवक के खिलाफ कोई ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं। जिस पर उसे छोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed