फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Punks turned on The assault , robbery

झाले पर बदमाशों का धावा, लूटपाट

Wed, 11 Mar 2015 07:36 PM IST
मोहम्मदी/पिपरियाधनी
मोहम्मदी/पिपरियाधनी Updated Wed, 11 Mar 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव गौरिया में सरदार जगजीत सिंह के झाले पर मंगलवार रात सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोल दिया। परिवार वालों की पिटाई करते हुए बदमाश 20 हजार रुपये की नगदी और जेवर सहित घरेलू सामान लूट ले गए।
विज्ञापन

सरदार जगजीत सिंह मंगलवार शाम को पंजाब से घर लौटे थे। रात साढ़े नौ बजे के करीब उनकी पत्नी राजवीर कौर, पुत्र कुलविंदर सिंह और पुत्री जगरूप कौर घर में मौजूद थे। बदमाशों ने इन लोगों की पिटाई की। इसके बाद बदमाशों ने राजवीर कौर की कान की बाली और दो अंगूठी छीनकर सभी को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके अलावा बदमाश घर में रखा गैस सिलेंडर, साइकिल, आधा बोरा बर्तन, दो बड़े बैग, दो मोबाइल और 20 हजार रुपये नकद ठा ले गए। पुलिस ने घायल राजवीर कौर का मेडिकल कराया है। गृहस्वामी जगजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ एसी श्रीवास्तव और एसएसआई राम सिंह पवार ने रात में ही मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सीओ ने बताए कि घटना की छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed