फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Premjal be exploited by repeated up to three months of teenager

प्रेमजाल में फंसाकर किशोरी का तीन माह तक किया शोषण

Fri, 05 Aug 2016 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिंगाही (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो/सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। Updated Fri, 05 Aug 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
Premjal be exploited by repeated up to three months of teenager
रेप, रोती हुई लड़की, तनावग्रस्त लड़की - फोटो : डेमो फोटो
गर्भ ठहरने पर गर्भपात का बनाया दबाव 
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की दुराचार की रिपोर्ट, पाक्सो एक्ट भी लगाया 

थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी को गांव के ही एक युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसका शारीरिक शोषण करने लगा। किशोरी जब गर्भवती हुई तो आरोपी ने गर्भपात कराने का दबाव बनाया। मामले की जानकारी जब किशोरी के घर वालों को हुई तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने पीड़िता की मां की ओर से गांव के ही रामकिशुन के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री को गांव के ही एक 35 वर्षीय युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसकी पुत्री के साथ तीन माह तक शारीरिक संबंध बनाए। जब किशोरी गर्भवती हो गई तो आरोपी ने गर्भपात कराने का दबाव बनाया। इस बीच मामले की जानकारी किशोरी के परिवार वालों को हुई तो उनके होश उड़ गए। परिवार के लोग पीड़िता को लेकर थाना पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। एसओ डीके यादव ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी रामकिशुन के खिलाफ दुराचार और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed