फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Prdhanputr registered a case of rape against the accused absconding

प्रधानपुत्र के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार

Thu, 17 Nov 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  मैलानी खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  मैलानी खीरी। Updated Thu, 17 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Prdhanputr registered a case of rape against the accused absconding
rape - फोटो : File Photo
थाना मैलानी क्षेत्र के एक गांव में सलावतनगर की ग्राम  प्रधान के पुत्र द्वारा कक्षा दस में पढ़ने वाली नाबालिक छात्रा को अपनी हवस का शिकार  बनाने  का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता  को मेडिकल जांच के लिए  जिला मुख्यालय भेज दिया है। जबकि  आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज  कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना मैलानी क्षेत्र के  अंतर्गत एक गांव की कक्षा 10 में पढ़ने वाली 15 वर्षीया  दलित छात्रा 16 नवम्बर की रात घर में सो रही थी। रात करीब 12 बजे ग्राम  प्रधान का पुत्र घर में घुस कर छात्रा के कमरे को अंदर से बंद  कर लिया और छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक  फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाना मैलानी पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित  धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस नें पीड़ित छात्रा को मेडिकल परीक्षण के  लिए भेजकर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। मैलानी के एसओ अजय यादव का कहना है कि आरोपी और पीड़िता दोनों नाबालिग बताए जा रहे हैं। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।  जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed