{"_id":"584bf69b4f1c1b732a449b33","slug":"police-third-day-not-accused-of-misconduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लगा दुराचार का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लगा दुराचार का आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो अमीरनगर।
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rape
- फोटो : Demo Pic
आठ वर्षीय बालिका के साथ रेप का मामला
आठ वर्षीय बालिका के साथ दुराचार करने के आरोपी मुल्लू को मोहम्मदी कोतवाली पुलिस तीसरे दिन भी तलाश नहीं पाई। उधर आरोपी के न पकड़े जाने से पीड़ित के घर वालों में दहशत है।
बतादें कि गुरुवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र की एक बालिका अपनी छोटी बहन के साथ घर पर थी। पड़ोसी गांव का युवक बालिका के घर गया और उसकी छोटी बहन को रुपये देकर टॉफी लेने के बहाने घर भेज दिया। उसके बाद आरोपी ने बहला फुसलाकर उसकी बड़ी बहन के साथ दुराचार किया था। बालिका की हालत खराब होने पर आरोपी मौके से भाग निकला। बालिका की हालत में तेजी से सुधार हुआ है। उधर पुलिस तीसरे दिन भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सीओ मोहम्मदी एलडी भारती ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने कई संभावित स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। आरोपी के न पकड़े जाने से पीड़ित और उसका परिवार दहशत में है।