फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police rushed to the spot and fled the youth, caught one, two absconding

पुलिस को देख फायर कर भागे युवक, एक को पकड़ा, दो फरार

Tue, 09 May 2017 12:25 AM IST
लखीमपुरखीरी
लखीमपुरखीरी Updated Tue, 09 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

फायर मिस होने से बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी
विलोबी मैदान में चोरी की योजना बना रहे थे आरोपी


गश्त के दौरान रविवार की देर रात सदर कोतवाली पुलिस को आता देख एक बाइक पर सवार होकर दो युवक और एक युवक पैदल भागने लगा। पुलिस ने जब पैदल भाग रहे युवक का पीछा किया तो उसने पुलिस पर तमंचा तानकर फायर कर दिया। गनीमत यह रही कि फायर मिस हो गया। इस पर पुलिस ने तेजी दिखाई और आरोपी को धरदबोच लिया। उधर कुछ पुलिस कर्मी बाइक से फरार हुए युवकों की घेराबंदी करने में जुट गए। इस दौरान युवकों की तेज रफ्तार बाइक लोहिया भवन के पास एक पेड़ से टकरा गई, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने बाइक तो बरामद कर ली, लेकिन दोनों घायल युवक भागने में सफल रहे। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

सदर कोतवाल नागेश मिश्रा ने बताया कि वह रविवार की रात करीब 11 बजे सरकारी जीप से गश्त पर थे। पुलिस की जीप जब विलोबी मैदान पहुंची तो पुलिस की नजर बाइक समेत खड़े तीन युवकों पर पड़ी। उधर, पुलिस को देख दो युवक बाइक पर सवार होकर भागने लगे, जबकि तीसरा युवक पैदल भागने लगा। दरोगा शैलेंद्र सिंह और सिपाही अजेंद्र ने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो युवक ने पुलिस पर तमंचा तान दिया और फायर कर दिया। इससे पुलिसकर्मी सहम गए। गनीमत यह रही कि फायर मिस होने के कारण कोई बड़ी घटना नहीं हुई। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी 315 बोर का तमंचा, एक नाल में फंसी मिस कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। उधर घटना की सूचना वायरलेस सेट से प्रसारित होने पर पुलिस बाइक समेत फरार हुए युवकों की तलाश में जुट गई। इसी बीच दोनों युवकों की बाइक लोहिया भवन के पास पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी मिली, जबकि दोनों युवक गायब थे। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया है। सदर कोतवाल नागेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी हरदोई की सदर कोतवाली के सेमरा चौराहा निवासी दिलीप है। पूछताछ में दिलीप ने पुलिस को बताया कि वह लोग चोरी करने के इरादे से खड़े थे। चोरी कहां करनी थी इसकी जानकारी उसके फरार साथियों को थी। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed