फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police post near the bus turnaround, driver injured

पुलिस चौकी के पास बस पलटी, चालक घायल

Fri, 10 Jun 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 10 Jun 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Police post near the bus turnaround, driver injured
bus - फोटो : amar ujala
बस में सवार थे 17 यात्री सलामत 
विज्ञापन

 लखीमपुर डिपो की अनुबंधित बस शुक्रवार को रेहुआ पुलिस चौकी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस चालक घायल हो गया, जबकि  बस में सवार सभी 17 यात्री सुरक्षित रहे। मौके पर पहुंचे एआरएम ने यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया। घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

डिपो की अनुबंधित बस संख्या यूपी 31 टी 3382 शुक्रवार को लखीमपुर से धौरहरा जा रही थी। बताया कि जाता है कि रेहुआ पुलिस चौकी के पास पहुंचते ही सामने से एक ट्रैक्टर आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई और रेहुआ चौकी के पास पलट गई। हादसे में बस का चालक सोनू वाजपेयी घायल हो गया। वहीं बस में सवार सभी 17 यात्री सुरक्षित रहे। मौके पर  पहुंचे आसपास के लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। घटना की सूचना पाकर एआरएम वीके गोस्वमी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने यात्रियों को  दूसरी बस में शिफ्ट करवा कर धौरहरा रवाना करवा दिया। एआरएम ने बताया कि  रेहुआ के पास ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में बस पलट गई।  इससे चालक को चोटें आई हैं। जबकि सभी यात्री सुरक्षित हैं। चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed