फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police accused of home Patrol in the village was pac

आरोपी के घर पुलिस का पहरा, गांव में पीएसी लगी

Sat, 28 Feb 2015 12:27 AM IST
बिजुआ(लखीमपुर खीरी)
बिजुआ(लखीमपुर खीरी) Updated Sat, 28 Feb 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police accused of home Patrol in the village was pac
छात्र की हत्या के बाद तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पीएसी और पुलिस तैनात कर दी गई है। हालात को देखते गोला एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता और सीओ मधुबन सिंह ने गुरुवार रात तक गांव में कैंप किया।
विज्ञापन

गुरुवार को छात्र के अगवा होने के बाद से ही कई बार माहौल बिगड़ते-बिगड़ते बचा था। भीरा एसओ के घटनास्थल पर पहुंच जाने के बाद भीड़ उस समय गुस्से में आने लगी, जब वह आरोपी यासीन उर्फ गबड़ू  को गन्ने के खेत से पूछताछ कर बाहर लेकर आए थे। लोग जानने की कोशिश में थे कि आरोपी ने पुलिस को क्या बताया। घटना की जानकारी होने के बाद डीएम किंजल सिंह और एसपी अरविंद सेन ने मौके पर पहुंच कर छात्र के पिता को कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों में गुस्सा कम हुआ। शुक्रवार को सुबह से ही कस्बे में लगी पीएसी और आरोपी के घर लगी पुलिस सतर्क रही।
विज्ञापन

एसपी अरविंद सेन ने बताया कि बिजुआ कस्बे में छात्र की हत्या के बाद आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई कर दिया गया। जिसके बाद से माहौल शांत है और परिवार तथा अन्य लोग भी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। ऐहतियात के तौर पर कस्बे में पुलिस को तैनात किया गया है।
डीएम के निर्देश पर रात में ही हुआ शव का पोस्टमार्टम
बिजुआ। कस्बे में अपहरण के बाद छात्र को बांधकर उसकी गला घोटकर हत्या करने को लेकर दूसरे दिन यानि शुक्रवार को भी लोगों में आक्रोश बना रहा। इस बीच डीएम किंजल सिंह के निर्देश पर रात में ही तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। सुबह सात बजे जब शव घर पहुंचा तो उसे देखने वालों भी भीड़ जमा हो गई। शव देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। कुछ देर बाद भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी के बीच छात्र अभिषेक के शव को दफन कर दिया गया। जानकारी होने पर सुबह ही विधायक विनय तिवारी के साथ ब्लाक प्रमुख प्रीतइंदर सिंह, विजय पाठक व चरनपाल सिंह सोडी गांव पहुंचे और मृतक के परिवारीजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। दोपहर तक सभी रिश्तेदारों के आते ही अभिषेक के शव को गांव के बाहर श्मसानघाट पर दफन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की हुई पुष्टि
बिजुआ। भीरा एसओ बृजराज यादव ने बताया कि मृतक छात्र की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। शरीर पर कई अन्य जगहों पर चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed