{"_id":"57655e504f1c1be53811d4c3","slug":"pistol-on-the-strength-of-student-misconduct-try","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर छात्रा से दुराचार की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर छात्रा से दुराचार की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो-पलियाकलां-मझगईं।
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहगीर की पड़ी नजर, तो शोर मचाने पर भागे युवक
चौकी क्षेत्र के एक गांव से पलिया में ब्यूटीपार्लर जा रही एक बीए की छात्रा को तीन युवकों ने तमंचे के बल पर रोक लिया और उसे गन्ने के खेत में खींच ले गए। आरोपियों ने उसके साथ रेप की कोशिश की। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक राहगीर की नजर युवकों की करतूत पर पड़ गई। राहगीर के शोर मचाने पर तीनों आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में ग्रामीणों के हंगामा करने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
घटना शनिवार सुबह करीब दस बजे की है। क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय बीए की छात्रा साइकिल से पलिया में ब्यूटीपार्लर कोर्स के लिए जा रही थी। तभी गांव से पहले रास्ते में तीन युवकों ने छात्रा को अकेला देखकर उसे तमंचे के बल पर रोक लिया और मुंह दबाकर गन्ने के खेत में खींच ले गए। इसी बीच एक राहगीर की नजर पडी़ तो उसने शोर मचाया। शोर होने पर तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए। शोरशराबा होने पर तीनों युवक छात्रा को छोड़कर तमंचा लहराते हुए भाग निकले। दिनदहाडे़ हुई इस घटना से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। सूचना पर मझगईं चौकी इंचार्ज रिषी देव सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। बाद में चौकी लौट गए। घटना की तहरीर छात्रा ने पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे गुस्साए लोग वहीं गुरुद्वारे में एकत्र हुए और पलिया थाना पुलिस को सूचना दी, लेकिन एसओ नहीं पहुंचे। जिस पर ग्रामीण थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।