फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Phulbehad in Nakabjani, Dhaurah Stolen woman's jewelry in

फूलबेहड़ में नकबजनी, धौरहरा  में महिला के जेवर चोरी   

Fri, 16 Jun 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 16 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Phulbehad in Nakabjani, Dhaurah Stolen woman's jewelry in
demo pic - फोटो : अमर उजाला
दोनों घटनाओं की पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट 
विज्ञापन

वृहस्पतिवार रात थाना फूलबहेड़ क्षेत्र की सैदापुर स्थित एक राइस मिल में नकब लगाकर चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। वहीं धौरहरा में मायके आई विवाहिता के जेवर से भरा बैग उड़ा लिया। दोनों घटनाओं की तहरीरें पुलिस को दी गई हैं, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
महेवागंज। थाना फूलबेहड़ के गांव सैदापुर निवासी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी गांव में ही राइस मिल है। जिसमें बृहस्पतिवार रात चोरों ने पीछे से नकब लगा दी और हैवी मोटर, अल्टर, केबिल और दो बोरी चावल समेत करीब सत्तर हजार का माल समेट ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई। जब कुछ लोगों ने खेत में इंजन के पार्ट्स बिखरे देखे। सूचना पर इंस्पेक्टर अलोक कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

धौरहरा। वृंदावन के अटव्वा चुंगी मोहल्ला निवासी व्यापारी अमित कुमार की पत्नी अंशु देवी अपने मायके कोतवाली क्षेत्र के गुदरिया गांव में भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने दो जून को आईं थी। बृहस्पतिवार की रात दीवार कूदकर चोर घर में घुस गए और मेन गेट खोल दिया और कमरे में रखा अंशु का बैग उठा कर भाग निकले। बैग में दो जोड़ी पायल, दो सोने की चेन, चार सोने की अंगूठी, दो झाला, मंगलसूत्र, सोने का पेडल और एक हजार की नकदी थी। रात में अंशू और उसके मायकेवाले अंगन में सो रहा था। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल दीपक शुक्ला नें बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed