फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   people angry

ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 13 Jan 2015 07:55 PM IST
ओयल
ओयल Updated Tue, 13 Jan 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
people angry
लखीमपुर-सीतापुर रोड पर मंगलवार की शाम सीतापुर की ओर जा रहे बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ओयल क्षेत्र के गांव सुंसी निवासी 65 वर्षीय सदाशिव शुक्ला को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए सुंसी गांव के अनेक ग्रामीणों ने जाम लगा दिया और हादसे के बाद फरार हुए आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। आरोप है कि इस बीच सूचना मिलने पर पहुंचे ओयल चौकी के एक सिपाही ने जाम लगाने वाले ग्रामीणों पर लाठियां चला दीं, जिससे गांव वाले और भड़क गए। गांव वालों ने सिपाही पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाते हुए सड़क पर ही धरना दे दिया और और सिपाही को हटाने की मांग पर अड़ गए। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी के बजाए लोगों पर ही लाठी चर्लाइं। ग्रामीणों के सड़क जाम करने की सूचना मिलने पर सीओ सिटी एमपी सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर नाराज ग्रामीणों को किसी तरह शांत किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed