फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   penthor ate two dogs

तेंदुए ने दो कुत्तों को शिकार बनाया

Sat, 06 Feb 2016 06:33 PM IST
बांकेगंज।
बांकेगंज। Updated Sat, 06 Feb 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन
penthor ate two dogs
शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे बांकेगंज  से सीतापुर ब्रांच कोलाबे होकर गांव असौआ जाने वाली रोड किनारे रामलाल के  गन्ने के खेत में दो शिकारी कुत्ते  पहुंच गए। इस दौरान वहां पहले से छिपे बैठे तेंदुए ने दोनों कुत्तों पर हमला बोल उन्हें अपना निवाला बना लिया। सरेशाम गन्ने के खेत से कुत्तों की आवाज सुनकर किसी अनहोनी की आशंका के चलते दहशत में आए राहगीर  अपनी जान बचाकर वहां से भाग खड़े हुए। शनिवार सवेरे ग्रामीण  हल्ला मचाते  हुए गन्ने के खेत में पहुंचे, जहां उन्हें दो कुत्तों के अधखाए शव पड़े दिखाई  दिए। तेंदुए के आतंक से दहशतजदा ग्रामीणों पूर्व प्रधान राकेश कुमार,  किशोरी लाल, रामलाल आदि ने बताया कि तेंदुआ शिकार की तलाश में  अंधेरा होते ही गन्ने खेत से निकलकर गांव के किनारे लोगों  के घरों किनारे छिप  कर बैठ जाता है। मौका पाते ही वह पालतू पशुओं और गांव के कुत्तों पर हमला कर  उन्हें शिकार बनाता है। इससे ग्रामीण रात भर सो नहीं पाते हैं। ग्रामीणों  ने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed