फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Park employees dump a hunter after the encounter, second absconding

मुठभेड़ के बाद पार्क कर्मचारियों ने एक शिकारी दबोचा, दूसरा फरार 

Sun, 19 Mar 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बेलरायां खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  बेलरायां खीरी। Updated Sun, 19 Mar 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Park employees dump a hunter after the encounter, second absconding
- फोटो : अमर उजाला
शिकारी के कब्जे से 12 बोर की बंदूक और कारतूस बरामद 
विज्ञापन

रमुआपुर वन बीट के महोली कक्ष संख्या तीन में हुई घटना 

दुधवा नेशनल पार्क में वन्य जीवों का शिकार करने गए शिकारियों और वन विभाग की गस्ती टीम के बीच रविवार की शाम मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद टीम ने एक शिकारी को 12 बोर की बंदूक और कारतूसों के साथ दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया।  

दुधवा नेशनल पार्क की बेलरायां रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक कुमार कश्यप ने बताया कि वन कर्मियों की टीम रमुआपुर वन बीट के महोली कक्ष संख्या तीन में गस्त कर रही थी। इसी बीच दो लोग एक बंदूक के साथ जंगल में दिखाई दिए। वनकर्मियों ने जब घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो एक शिकारी ने बंदूक से फायर करना शुरू कर दिया। जवाब में वनकर्मचारियों ने भी कई राउंड फायर किए। इसी बीच शिकारियों की बंदूक में कारतूस फंस गई। मौका पाते ही कर्मचारियों ने उसे दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए शिकारी ने अपना नाम चंपू पुत्र नवरोज निवासी बौधिया कला थाना निघासन और फरार हुए साथी का नाम जुगुल पुत्र भगवानदीन बताया है। वन कर्मियों की टीम में राकेश शुक्ला वन दरोगा, अभिलाष फारेस्टर आदि शामिल थे। पकड़े गए शिकारी को वन्य जीव अधिनयम सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed