{"_id":"082f162dbcadea1e17fd262f4cb1704d","slug":"panpaset-set-wheels-trapped-child-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंपसेट के पहिए में फंसी बालिका, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंपसेट के पहिए में फंसी बालिका, मौत
कुकरा
Updated Sat, 25 Apr 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
थाना मैलानी के गांव लौकिहा निवासी रामा की पुत्री आसिकी (10) की पंपसेट के व्हील से लिपट जाने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वह गांव से कुछ दूरी पर बकरी चराने गई थी। पास में ही किसान पाला सिंह अपने गन्ने के खेत में पंपसेट से पानी लगा रहे थे। आसिकी जैसे ही पंपसेट पर पानी पीने पहुंची उसका दुपट्टा और खुले बाल इंजन की व्हील से लिपट गए। चीख सुनने पर जब तक पाला सिंह पंपसेट के पास आये तब तक उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन