फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Palia highway accountant to 2.25 million, a student from Bakeganj looted bike

पलिया हाइवे पर मुनीम से 2.25 लाख, बाकेगंज में छात्र से लूटी बाइक

Mon, 05 Dec 2016 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 05 Dec 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
Palia highway accountant to 2.25 million, a student from Bakeganj looted bike
लूट - फोटो : अमर उजाला
- कोहरा गहराते ही हाइवे पर शुरू हुई लूटपाट
विज्ञापन

- स्मार्ट पुलिसिंग की खुली पोल, बदमाश फरार

कोहरा गहराते ही जिले की स्मार्ट पुलिसिंग की पोल खुल गई। रविवार की आधी रात जाइलो सवार बदमाशों ने वसूली कर वापस आ रही बोलेरो को पलिया हाइवे पर ओवरटेक कर रोक लिया और चालक और उसमें सवार मुनीम को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाश 2.25 लाख रुपये और दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने दोनों की बांधकर पिटाई भी की। मौके पर पहुंचे एएसपी ने बदमाशों की घेराबंदी कराई, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। उधर बांकेगंज क्षेत्र में लुटेरे गांव मोतीपुर निवासी छात्र की बाइक लूटकर भाग निकले। नीमगांव थाना क्षेत्र में पशु चोर गैंग भी सक्रिय हो गया। 
 
वारदात: एक 
जाइलो सवार बदमाश मुनीम से 2.25 लाख लूटकर फरार 
वसूली कर बोलेरो से लखीमपुर आ रहा था मुनीम
पलिया हाइवे पर ओवरटेक कर की वारदात

महेवागंज। शहर के अस्पताल रोड निवासी अनुज बंसल बड़े व्यापारी हैं। उनकी पुरानी गल्ला मंडी में बजाज कॉस्मेटिक ब्रांड की फर्म है। रविवार को थाना खीरी के गांव तकिया निवासी फर्म का मुनीम अजीत प्राइवेट बोलेरो से संपूर्णानगर क्षेत्र में वसूली करने गया था। संपूर्णानगर, पलिया कलां, भीरा आदि स्थानों से वसूली कर वह वापस आ रहा था। मुनीम अजीज कुमार ने बताया कि भीरा हाइवे पर रात करीब 12 बजे सुंदरवल पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव हकीमपुरवा के पास जाइलो सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी बोलेरो रोक ली। वह लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने चालक सलमान और मुनीम को गन प्वाइंट पर ले लिया और पिटाई कर बंधक बना लिया। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की। मुनीम मे बताया कि बदमाशों की संख्या छह थी। शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी देते हुए बदमाशों ने 2.25 लाख रुपये से भरा बैग और दोनों के मोबाइल लूट लिए और भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद मुनीम ने दूसरे व्यक्ति के मोबाइल से घटना की जानकारी फर्म मालिक और पुलिस को दी। हाइवे पर हुई लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। रात में ही एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ हरीराम वर्मा, एसओ राकेश सिंह, चौकी इंचार्ज अवधेश दुबे पीएसी, क्यूआरटी सहित मौके पर पहुंच गए और बदमाशों की घेराबंदी की, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं चढ़े। एसओ ने बताया कि घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन

 
सीओ को नहीं पता कितने की हुई लूट ?
लखीमपुर खीरी। हाइवे पर लूट की घटना को छिपाने के लिए सीओ धौरहरा ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। अमर उजाला ने जब उन्हें मोबाइल पर कॉल कर घटना में शामिल बदमाशों की संख्या और लूटी गई रकम के बारे में जानकारी ली, तो उन्होंने कहा कि लूट तो हुई है, लेकिन कितने की और किस वाहन से हुई? इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। ऐसे में इस बात का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस घटनाओं को रोकने के लिए कितना संजीदा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वारदात: दो  
बदमाशों ने तमंचे के बल पर छात्र से बाइक लूटी
सीतापुर ब्रांच नहर पर की वारदात
एक माह में इसी प्वाइंट पर हुई चौथी वारदात 

बांकेगंज। मैलानी थाना क्षेत्र की बांकेगंज पुलिस चौकी क्षेत्र की पंचायत ग्रंट 11 के मजरा मोतीपुर निवासी छात्र सत्यम सोमवार की सुबह सीतापुर ब्रांच नहर से ट्यूशन पढ़ने गोला जा रहा था। सुबह करीब सात बजे बांकेगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के सीतापुर ब्रांच नहर स्थित मोतीपुर और पीलीभीत-बस्ती हाइवे पुल के बीच खड़े बेखौफ लुटेरों ने उस पर लाठी से प्रहार कर दिया, जिससे वह लड़खड़ाकर गिर गया। उसके गिरते ही बदमाशों ने तमंचा तान दिया और उसे कब्जे में लेकर गन्ने के खेत में ले गए। शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी देकर उसे बांधकर गन्ने के खेत में डाल दिया और बाइक लूटकर भाग निकले। बदमाशों के जाने की आहट मिलने पर उसने शोर मचाया तो बगल के खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे और उसे बंधनमुक्त किया। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और बदमाशों की तलाश की, लेकिन हाथ नहीं लगे। मौके पर पहुंची बांकेगंज और संसारपुर पुलिस ने छात्र और ग्रामीणों से जानकारी ली।
 
तहरीर बदलवाकर चोरी में दर्ज की बाइक लूट की रिपोर्ट 
लूट, डकैती की घटनाओं को पुलिस दर्ज करने में कतराती है। शायद यही वजह है कि जब छात्र सत्यम ने बाइक लूटे जाने की तहरीर पुलिस को दी, तो पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने उसे समझा बुझाकर चोरी की तहरीर लिखवाई और लघुशंका करते समय बाइक चोरी कर ले जाने की तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली।  

 
वारदात: तीन
नीमगांव में फिर सक्रिय हुआ पशु चोर गैंग

सिकन्द्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में एक बार फिर पशु चोर गैंग सक्रिय हो गया है। रविवार की रात गैंग के सदस्यों ने गांव मलिकपुर निवासी रामगोपाल यादव की दो भैंस खोलकर चोरी कर ले गए। पशु मालिक ने बताया कि वह जब चारा डालने के लिए रात में उठे तो देखा की पशु गायब थे। जिस पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ भैंसों की खोजबीन की। पदचिह्नों को देखते हुए जब वह गांव से दो सौ मीटर दूर पहुंचे तो वहां चार पहिया वाहन के खड़े होने के निशान मिले। आशंका जताई जा रही है पशु चोर इसी वाहन से उनकी दोनों भैंस लादकर भाग निकले। सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पशु चोरों का सुराग नहीं लगा सकी। बता दें कि दो महीने पूर्व इसी थाना क्षेत्र में वाहन सवार पशु चोर एक दर्जन से अधिक पशुओं को चोरी कर ले जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed