फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Palia city and six bikes Chorri

शहर और पलिया से छह बाइक चोर्री

Tue, 08 Sep 2015 08:07 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 08 Sep 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
Palia city and six bikes Chorri
बाइक चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं  ले रहा। पिछले 24 घंटे में शहर के अलग-अलग स्थानों से चार बाइक चोरी हो गईं। जबकि पलिया क्षेत्र में दो बाइक चोरी हुई हैं, जिनकी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला काशीनगर निवासी राजेश वर्मा मंगलवार को किसी काम से कचहरी स्थित एसओसी आफिस गए थे। बाहर बाइक खड़ी की थी। थोड़ी देरबाद बाहर निकले तो उनकी बाइक नदारद थी। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। शहर से सटे गांव सैधरी निवासी रामसरन वर्मा की बाइक सोमवार को इलाहाबाद बैंक के बाहर से चोरी हो गई। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर  में बताया है बाइक से शहर स्थित इलाहाबाद बैंक गए थे, जब वापस  हुए तो बाइक नदारद मिली। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव सिसावां खुर्द निवासी करन पाल सिंह की बाइक चोरी हो गई, उन्होंने थाने पर आकर तहरीर देकर बताया है कि उन्होंने तहसील गेट के पास बाइक खड़ी की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसी तरह सीतापुर जिले के थाना तंबौर के गांव गौर चौखरिया निवासी लतीफ ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि उन्होंने अनुपम नर्सिंग होम के बाहर बाइक खड़ी की थी और अस्पताल में मरीज से मिलने गए थे। इस दौरान किसी ने बाइक चुरा ली। उधर, पलिया के मोहल्ला पठान निवासी जावेद हसन की बाइक एक क्लीनिक के बाहर से चोरी हो गई। इसी थाना के गांव रायपुरवा निवासी रिन्कू ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनकी बाइक लाइफ लाइन डायग्नॉस्टिक सेंटर के बाहर से चोरी हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बस की टक्कर से बाइक सवार घायल
महेवागंज। सुंदरवल में हाइवे क्रॉस करने के दौरान बाइक सवार एक युवक तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के दाउदपुर चौराहे के निकट हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन थाना क्षेत्र के सोठियाना गांव निवासी 20 वर्षीय इरफान रिश्तेदारी में आया था। मंगलवार को वह बाइक से फूलबेहड़ क्षेत्र के अग्गरखुर्द गांव से मेंहदी गांव जा रहा था। इस बीच लखीमपुर-पलिया हाईवे स्थित दाउदपुर चौराहा क्रॉस करने के दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस की चपेट में आ गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सुंदरवल पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed