फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ovrspeed 35 bus owners on notice

ओवरस्पीड पर 35 बस मालिकों को नोटिस

Thu, 02 Jun 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 02 Jun 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Ovrspeed 35 bus owners on notice
प्रतीकात्मक ‌च‌ित्र - फोटो : अमर उजाला
65 किलोमीटर का है मानक, सात पर डाला जुर्माना
विज्ञापन

सड़कों पर ओवरस्पीड में दौड़ रहीं रोडवेज की अनुबंधित बसों के मालिकों के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। जीपीएस सिस्टम प्रणाली से लखीमपुर डिपो की 35 अनुबंधित बसों की स्पीड मानक से अधिक पाई गई है। जिस पर एआरएम वीके गोस्वामी ने सात बस मालिकों पर जुर्माना डालते हुए 28 बस मालिकों को नोटिस जारी करते हुए अंतिम चेतावनी दी है।
 लखीमपुर डिपो में अनुबंधित बसों के ओवर स्पीड में चलाए जाने की लगातार मिल रही शिकायतों को  एआरएम ने गंभीरता से लिया है।  एआरएम की ओर से जीपीएस सिस्टम प्रणाली से बसों की निकलवाई गई स्पीड सूची में तीन दर्जन बसों की गति मानक से ऊपर पाई गई। जिस पर कार्रवाई करते हुए लखीमपुर डिपो के  एआरएम ने पांच बस मालिकों पर दो-दो सौ रुपये का और दो बस मालिकों पर पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना डाला है। वहीं अन्य बसों के मालिकों को अनुबंध समाप्त किए जाने की चेतवानी दी। इस संबंध में  एआरएम लखीमपुर वीके गोस्वामी ने बताया कि मिल रही शिकायतों पर जब बसों की स्पीड की जानकारी मुख्यालय से ली गई तो उसमें 35 बसों की स्पीड मानक से ज्यादा निकली। उन्होंने बताया कि  इस में जिन बसों की  स्पीड एक बार अधिक निकली है उनके मालिकों को नोटिस जारी करके स्पीड गर्वनर लगाने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि 28 बसों की गति एक बार में 80 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक पाई गई है। इसलिए इन बस मालिकों पर दो-दो सौ रुपये और जिन बसों की स्पीड एक बार से अधिक 80 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक पाई गई है। उनके मालिकों पर पांच पांच सौ रुपये का जुर्माना डाला गया है।
विज्ञापन


65 की स्पीड का है मानक 
एआरएम वीके गोस्वामी ने बताया कि  निगम की ओर से बसों की गति का मानक 65 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित है, लेकिन अनुबंधित बसों के चालक  सड़कों पर बसों को 80 किलोमीटर तथा इससे भी तेज दौड़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बसों में लगवाएं स्पीड गवर्नर
एआरएम ने लखीमपुर डिपो में अनुबंधित बसों के  चालकों की मनमर्जी पर अंकुश लगाते हुए बस मालिकों को बसों में  स्पीड गवर्नर लगवाने की नोटिस जारी की है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान बसों में स्पीड गवर्नर न लगा पाए जाने पर बसों को रूट पर संचालन बंद कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं बस मालिकों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed