फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Old revenge two sides firing

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में फायरिंग

Fri, 02 Jan 2015 08:01 PM IST
निघासन/ बम्हनपुर
निघासन/ बम्हनपुर Updated Fri, 02 Jan 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
Old revenge two sides firing
गांव ढखवा गदियाना में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। गनीमत रही कि कोई भी घायल नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों के पास से दो बंदूक कब्जे में लेकर उन्हें हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। फायरिंग से गांव में दहशत है। सीओ मोहम्मद इब्राहिम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गंाव ढखवा गदियाना निवासी मटरू शुक्रवार की सुबह गांव के ही नसरत अली के घर से अपने घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे कई लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसे गालियां देनी  शुरू कर दीं। मटरू के विरोध करने पर उन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह वह जान बचाकर गांव की ओर भाग आया। फायरिंग की सूचना मिलते ही मटरू पक्ष के लोग भी एकत्र हो गए और गांव के अंदर ही फायरिंग शुरू कर दी। करीब आधा घंटा दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सीओ मोहम्मद इब्राहिम, एसओ रामकुमार  मय फोर्स के पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।  दो बंदूकेें भी जब्त की गई हैं।
विज्ञापन

एसओ रामकुमार यादव ने बताया कि कई बार दोनों पक्षों में बवाल हुआ है। शुक्रवार को भी दोनों पक्षों में फायरिंग हुई थी। मामले की जांच के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed