फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Old feuds often Tad Attempted murder

पुरानी रंजिश में बालक की हत्या का प्रयास

Fri, 05 Jun 2015 07:51 PM IST
मोहम्मदी
मोहम्मदी Updated Fri, 05 Jun 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
Old feuds often Tad Attempted murder
कोतवाली क्षेत्र के गांव महमदपुर दीना में पुरानी रंजिश के चलते 12 वर्षीय बालक को कांता-फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल बालक को इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। चाचा की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में फारुख ने कहा है कि उसका भतीजा 12 वर्र्षीय दिलशाद पुत्र निजामुद्दीन गुरुवार की देरशाम अपने चचेरे भाई 13 वर्र्षीय गुलफाम के साथ पशुओं को चराकर घर लौट रहा था। जब वह गांव के उत्तर इशहाक के गन्ने के खेत के पास पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद शरीफ, दोस्त मोहम्मद, महबूब और आरिफ ने पुरानी रंजिश के कारण उसे बांका, फावड़ा और दराती से हमलाकर मरणासन्न कर दिया, इसके बाद आरोपी फरार हो गए। गांव में असलहों से फायर किए गए। घटना की सूचना मिलते घरवाले और कोतवाली प्रभारी राम सिंह पवार मौके पर पहुंचे। घायल को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से घायल को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने नामजद आरोपी शरीफ, दोस्त मोहम्मद तथा महबूब को गिरफ्तार कर फावड़ा बरामद कर लिया है। प्रभारी कोतवाली रामसिंह पवार ने बताया कि गांव में पीएसी बल तैनात किया
विज्ञापन
गया है। स्थिति नियंत्रण में है। गांव के हालात पर पूरी नजर है।
निकहा में पसरा सन्नाटा
शुक्रवार को दिलशाद की चचेरी बहन की बारात गांव मछेछा से आई थी, लेकिन इस घटना के कारण बिना शहनाई बजे गमगीन माहौल में निकाह कर दिया गया। निजामुद्दीन के दो लड़कों में दिलशाद बड़ा है तथा छोटा बेटा परवेज है, वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी शरीफ के लड़के की हुई थी हत्या
शुक्रवार को हमले में नामजद आरोपी शरीफ के लड़के  सद्दाम की चार साल पहले निजामुद्दीन पक्ष के लोगों ने हत्या कर दी थी। इसी बदले की भावना में इस वारदात को अंजाम दिया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed