{"_id":"577510634f1c1b3b1e79ab27","slug":"old-enmity-in-the-youth-shot-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, घायल
अमर उजालाब्यूरो/रजागंज/गोला गोकर्णनाथ।
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, रेफर
- बहन के साथ प्रेम विवाह करने से मान ली रंजिश
केशवापुर चौराहा स्थित एक फोटो स्टूडियो की दुकान पर खड़े 25 वर्षीय शिशुपाल को एक व्यक्ति ने गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। दिनदहाड़े हुई घटना से अफरातफरी मच गई। घटना के बाद भाग रहे आरोपी को एक युवक ने दौड़ाकर दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की वजह आरोपी की बहन के साथ प्रेम विवाह करने से उपजी रंजिश बताई गई है।
थाना नीमगांव के गांव रोशननगर निवासी रामसहारे ने बताया कि वह गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे अपने चाचा शिशुपाल के साथ बाइक से केशवापुर चौराहे गए थे। जहां एक फोटो स्टूडियो की दुकान पर बाइक खड़ी कर चाचा थाना फरधान के गांव बरखेरवा निवासी रामू यादव से बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान दोनों में मारपीट होने लगी। रामू ने तमंचा निकालकर उसके चाचा को गोली मार दी। गोली शिशुपाल के पेट के बाएं हिस्से की कोख में जा लगी। गोली लगने से वह शिशुपाल जमीन पर गिर पड़े। दिनदहाड़े हुई घटना से चौराहा पर अफरातफरी मच गई। घटना के बाद भाग रहे राजू को केशवापुर गांव के ही एक युवक ने दिलेरी दिखाते हुए तमंचा सहित पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के पास से 315बोर का तमंचा, बाइक कब्जे में लेकर उसे गिरफ्तार कर लिया और घायल शिशुपाल को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। उधर, सीओ अनुराग दर्शन, गोला कोतवाली के इंस्पेक्टर एसएन द्विवेदी, एसओ फरधान तपेश्वर सागर और एसओ हैदराबाद प्रदीप मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि शिशुपाल ने करीब 10 वर्ष पहले रामू की बहन के साथ प्रेम विवाह किया था। तभी से रामू शिशुपाल से रंजिश मानता था। पुलिस ने घायल के भतीजे रामसहारे की ओर से जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।