{"_id":"5891f0274f1c1b0b13e81c7f","slug":"now-taylor-store-lock-breaking-theft-of-thousands","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब टेलर की दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब टेलर की दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो उचौलिया।
Updated Wed, 01 Feb 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे में हुई दूसरी वारदात से लोगो में दहशत
पुलिस ने दोनों वारदातों की दर्ज नहीं की रिपोर्ट
कस्बा निवासी मनोज उर्फ शाकू के घर की कुंडी तोड़कर हुई चोरी की वारदात को 24 घंटे भी नहीं बीत पाए थे कि चोरों ने कस्बे में ही एक टेलर की दुकान का ताला तोड़ दिया और उसमें रखी सिलाई मशीन समेत हजारों का सामान उड़ा ले गए। पुलिस ने दोनों वारदातों की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उधर लगातार हो रहीं चोरियों से लोगों में दहशत है।
कस्बा निवासी सुनीता देवी ने बताया कि उनके पति रोशनलाल की वनका गांव रोड पर सिलाई की दुकान है। चार दिन पहले पति दुकान बंद कर काम से बाहर गए थे। मंगलवार की रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़ दिए और उसमें रखी एक सिलाई मशीन, एक इंटरलॉकिंग मशीन और कपड़े चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी सुबह आसपास के लोगों ने दी। उन्होंने घटना की तहरीर चौकी पुलिस को दी है। बता दें कि सोमवार की रात चोरों ने कस्बा निवासी मनोज उर्फ शाकू के मकान की कुंडी तोड़ दी थी और पांच हजार की नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस यदि इस घटना को गंभीरता से लेती और गश्त तेज कर देती तो शायद टेलर की दुकान में चोर वारदात को अंजाम नहीं दे पाते। 24 घंटे के भीतर हुई दो चोरियों के बाद से व्यापारियों और आम लोगों में दहशत है।