{"_id":"56f539154f1c1b816df14d88","slug":"nine-people-including-two-women-injured-in-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में दो महिलाओं सहित नौ लोग जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में दो महिलाओं सहित नौ लोग जख्मी
ब्यूरो/जंगबहादुरगंज।
Updated Fri, 25 Mar 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
पसगवां थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों में हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए। ग्राम बनका गांव निवासी छोटेलाल के घर में घुसकर गांव के ही दबंगों ने लाठी डंडों से जमकर मारपीट की। जिसमें छोटेलाल, पत्नी राजरानी, भतीजा अशोक कुमार बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश थी। दूसरी घटना ग्राम मछैछा की है। आरोप है कि यहां बांकेलाल ने अपने पुत्र के साथ सगे भाई महेंद्र कुमार की लाठी-डंडों से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महेंद्र को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं। ग्राम भोगीपुर पाठक निवासी शेर सिंह यादव और पुत्र मनोज की ग्राम पतवन के एक दबंग युवक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ लोहे की रॉड तथा डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। मनोज को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। ग्राम मस्तीपुर निवासी सुनील कुमार सिंह की गांव के छोटे लाल आदि ने लाठी डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। ग्राम इब्राहिमपुर निवासी वकीउल्ला तथा नुमाइशा पत्नी जमायतुल्ला को गांव के ही बबलू और उसके साथियों ने रंजिशन पिटाई कर घायल कर दिया। पुलिस ने मारपीट की घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल के लिए भेजा है।